UP में आंबेडकर की प्रतिमा को किया खंडित, ग्रामीणों में आक्रोश

Webdunia
शनिवार, 14 जनवरी 2023 (19:28 IST)
बदायूं (उत्तर प्रदेश)। बदायूं के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के गांव मझिया में कथित अराजक तत्वों ने बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा को खंडित कर दिया, जिसके बाद से पूरे गांव में आक्रोश है। बाबा साहेब की प्रतिमा खंडित होने के बाद ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। ग्राम प्रधान सहित ग्रामीणों का कहना है कि पहले भी कई बार ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं।

पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि दातागंज मार्ग पर स्थित मझिया गांव के लोगों ने उन्हें सूचना दी है कि शनिवार की सुबह ग्रामीणों के गांव के रास्ते में स्थापित आंबेडकर की प्रतिमा को खंडित कर दिया गया है।

बाबा साहेब की प्रतिमा खंडित होने के बाद ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। ग्राम प्रधान सहित ग्रामीणों का कहना है कि पहले भी कई बार ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं। उन्होंने अराजक तत्वों की जल्द गिरफ्तारी और उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की।

पुलिस अधीक्षक नगर अमित किशोर श्रीवास्तव ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम को मौके पर भेजा है। पुलिस घटना की छानबीन कर रही है। मामले में फिलहाल अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

भारत कोई धर्मशाला नहीं, लोकसभा में बोले अमित शाह, इमिग्रेशन बिल 2025 पास

रोहिंग्या हो या बांग्लादेशी घुसपैठिए, सब पर लगेगी लगाम, लोकसभा में गृह मंत्री अमित शाह ने बताया प्लान

Ranya Rao को तीसरी बार झटका, जमानत याचिका नामंजूर, जानिए Gold smuggling case में अब तक क्या-क्या हुआ

Hurun Global rich List : 284 अरबपतियों के पास भारत की GDP का एक तिहाई हिस्सा, मुकेश अंबानी एशिया में सबसे अमीर

क्‍या है सत्‍ता जिहाद जिसे लेकर उद्धव ठाकरे ने साधा पीएम मोदी पर निशाना?

सभी देखें

नवीनतम

7.7 तीव्रता के भूकंप से थाईलैंड में तबाही, बैंकॉक में इमारतें ढहीं

AIIMAS में मरीजों की भारी भीड़, लोकसभा में क्या बोले स्वास्थ्य मंत्री नड्डा?

'भड़काऊ' गीत केस : SC ने खारिज की इमरान प्रतापगढ़ी के खिलाफ FIR, कहा- अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता लोकतंत्र का अभिन्न अंग

भूकंप से थर्राया म्यांमार, तेज झटकों से दहला थाईलैंड

LIVE: कांग्रेस सांसद इमरान प्रतापगढ़ी को सुप्रीम कोर्ट से राहत

अगला लेख