अपर्णा यादव की नाराजगी पर बेबी रानी मौर्य ने कहा- यह उनका निजी मामला, स्वयं फैसला लेने के लिए स्वतंत्र

अवनीश कुमार
गुरुवार, 5 सितम्बर 2024 (22:19 IST)
Baby Rani Maurya's statement on Aparna Yadav's displeasure : कानपुर देहात के अकबरपुर में एक दिवस के दौरे पर पहुंचीं कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य प्रेस वार्ता का आयोजन कर पत्रकारों से रूबरू हुईं। इस दौरान उन्होंने बीजेपी के चलाए जा रहे सदस्यता अभियान के विषय में जानकारी दी। साथ ही एक वर्ष तक चलने वाले इस अभियान में पार्टी के सदस्यों की संख्या 10 करोड़ तक पहुंचाने की बात कही।
 
कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य ने अपर्णा यादव की नाराजगी के सवाल पर कहा कि यह उनका निजी मामला है और इसमें वह स्वयं फैसला लेने के लिए स्वतंत्र हैं। उन्होंने कहा कि अपर्णा यादव से उनकी कोई भी बातचीत नहीं हुई है और यह उनका निजी मामला है। अपर्णा यादव खुद ही भाजपा में आई थीं, इसलिए पार्टी छोड़ने का फैसला भी उन्हें खुद ही लेना होगा।
ALSO READ: मुलायम की छोटी बहू अपर्णा यादव BJP से नाराज, समाजवादी पार्टी के संपर्क में
सुप्रीम कोर्ट द्वारा बुलडोजर एक्शन पर नाराजगी व्यक्त किए जाने के सवाल पर कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत है। लेकिन सरकार द्वारा की जा रही बुलडोजर कार्रवाई भी सही है। जो अवैध रूप से कब्जा करके और बिना नक्शा पास मकान बनाएंगे और जमीन पर जबरन कब्जा करेंगे तो उन पर कार्रवाई होनी ही है।
 
बुलडोजर एक्शन पर यूपी के पूर्व सीएम और सपा मुखिया अखिलेश यादव द्वारा किए गए तंज पर कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य ने पलटवार करते हुए कहा कि वे अपनी तानाशाही दिखा रहे हैं। वे अभी से सपने देख रहे हैं कि वह मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं।
ALSO READ: पहली लिस्ट जारी होते ही हरियाणा भाजपा में बवाल, 3 दिग्गजों ने छोड़ी पार्टी
शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों के जारी आंदोलन के सवाल पर कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य ने कहा कि कुछ तो उसमें विषय होगा उसको दूर करके प्रक्रिया को पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार अभ्यर्थियों के हितों का ध्यान रखेगी और उनकी समस्याओं का समाधान निकाला जाएगा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्या अब्दुल्ला परिवार अपना किला वापस पा लेगा या एक नया अध्याय लिखा जाएगा?

नितिन गडकरी को विपक्षी नेता ने दिया था पीएम पद का ऑफर, केंद्रीय मंत्री ने किया बड़ा खुलासा

8 महीने से धरती से 400 KM दूर अंतरिक्ष में किन कठिनाइयों से जूझ रही हैं सुनीता विलियम्स, प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया खुलासा

Electric Scooter CRX : 79999 रुपए कीमत, 90km की रेंज, 55 KM की टॉप स्पीड, ऐसा क्या खास है इलेक्ट्रिक स्कूटर में

आरक्षण को लेकर PM मोदी का हरियाणा में बड़ा बयान, पंडित नेहरू का क्यों लिया नाम

सभी देखें

नवीनतम

मेरठ में ढह गया तीन मंजिला मकान, 3 की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

क्या अब्दुल्ला परिवार अपना किला वापस पा लेगा या एक नया अध्याय लिखा जाएगा?

नितिन गडकरी को विपक्षी नेता ने दिया था पीएम पद का ऑफर, केंद्रीय मंत्री ने किया बड़ा खुलासा

RG Kar Medical College rape-murder case : CM ममता और प्रदर्शनकारी डॉक्टरों की मीटिंग फिर टली, पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष महिला डॉक्टर के बलात्कार और हत्या मामले में गिरफ्‍तार

Video : PM मोदी के घर आया नया मेहमान, गले लगाकर खूब चूमा

अगला लेख