बचपन का प्यार फेम सहदेव दिरदो सड़क हादसे में घायल

Webdunia
मंगलवार, 28 दिसंबर 2021 (20:36 IST)
सुकमा। राज्य के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में हुई सड़क दुर्घटना में 'बचपन का प्यार' गीत के गायक बालक सहदेव दिरदो गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
 
सुकमा जिले के पुलिस अधीक्षक सुनील शर्मा ने मंगलवार को बताया कि शहर के सबरी नगर इलाके में आज शाम करीब 6.30 बजे मोटरसाइकिल से फिसल कर सहदेव (10) गंभीर रूप से घायल हो गया है।
 
शर्मा ने बताया कि सहदेव एक अन्य युवक के साथ बाइक से जा रहा था, तभी रास्ते में सबरी नगर इलाके में उनका दुपहिया फिसल गया और दोनों गिर पड़े। सहदेव के सिर पर गंभीर चोट आई है। मोटरसाइकिल चालक अन्य युवक सुरक्षित है।
 
पुलिस अधिकारी ने बताया कि सहदेव को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए बस्तर जिले के मुख्यालय जगदलपुर के मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया है।
 
शर्मा ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद वह (पुलिस अधीक्षक) सुकमा जिले के कलेक्टर विनीत नंदनवार अस्पताल पहुंच गए थे।
 
राज्य के जनसंपर्क विभाग के अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सुकमा जिले के कलेक्टर को सड़क हादसे में घायल सहदेव दिरदो को बेहतर से बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है।
 
आदिवासी बाहुल्य सुकमा जिला निवासी सहदेव दिरदो अपने गीत 'बचपन का प्यार' से इस साल इंटरनेट पर खूब लोकप्रिय हुआ है।
 
बताया जाता है कि वीडियो को कथित रूप से 2019 में उनके स्कूल के शिक्षक ने उसकी कक्षा के भीतर बनाया था, जो 2020 में वायरल हुआ। बाद में गायक बादशाह के साथ भी सहदेव ने 'बचपन का प्यार' गाया था, जिसका वीडियो अगस्त में जारी हुआ।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बिहार चुनाव से पहले SIR का क्यों है डर? जानिए चुनाव आयोग और विपक्ष का तर्क

Government Jobs : आने वाली है सरकारी नौकरियों की बाढ़, CAPF में 1.09 लाख पद खाली, 72,689 पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी

जगदीप धनखड़ का इस्तीफा: दैवीय हस्तक्षेप या राजनीतिक विवशता?

राहुल ने पीएम पद ठुकराया था, मनमोहन सिंह ने किया था ऑफर, सांसद पप्पू यादव का सनसनीखेज खुलासा

गोरखपुर के PAC ट्रेनिंग सेंटर में बवाल, सुविधाओं को लेकर महिला सिपाहियों का हंगामा

सभी देखें

नवीनतम

Jagdeep Dhankhar : इस्तीफे के बाद जगदीप धनखड़ ने सामान पैक करना शुरू किया, बोले- जल्द ही खाली करूंगा सरकारी आवास

UP : गाजियाबाद में फर्जी दूतावास का STF ने किया भंडाफोड़, 4 देशों का राजनयिक बताता था ठग, नौकरी के झांसे के नाम पर लूट

Infosys ने कमाया 6921 करोड़ रुपए मुनाफा, जानिए जून तिमाही में कितनी फीसदी हुई बढ़ोतरी

शांति वार्ता से पहले रूस ने 3 यूक्रेनी शहरों पर किया हमला, 1 बच्चे की मौत

डिजिटल अरेस्ट और ऑनलाइन स्कैम पर कंबोडिया में बड़ा एक्शन, 3000 से ज्यादा लोग अरेस्ट, 105 भारतीय भी

अगला लेख