Dharma Sangrah

Uttarakhand : भूस्खलन से चमोली में बद्रीनाथ राष्ट्रीय मार्ग बंद, वाहनों की लगीं कतारें

Webdunia
गुरुवार, 29 जून 2023 (18:45 IST)
Landslide in Uttarakhand's Chamoli : उत्तराखंड के चमोली जिले के छिनका में गुरुवार को भारी बारिश के कारण अचानक भूस्खलन होने से ऋषिकेश-बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग बंद हो गया, जिससे दोनों तरफ सैकड़ों यात्री फंस गए।
 
सुबह चमोली जिले में कई स्थानों में तेज बारिश हुई जिसके कारण कई जगहों पर भूस्खलन हुआ। छिनका में भी पहाड़ी का मलबा सड़क पर आ गया, जिससे उस पर वाहनों का आवागमन ठप हो गया।
 
जिला प्रशासन ने बताया कि मलबा साफ करने के लिए मौके पर कार्मिक पहुंच गए हैं और सड़क पर यातायात बहाल करने के प्रयास जारी हैं। हालांकि मलबे की मात्रा को देखते हुए इसमें समय लगने की संभावना है।
 
रास्ता बंद होने से दोनों तरफ सैकड़ों वाहन फंसे हैं और सड़क पर लंबा जाम लग गया है। बद्रीनाथ और हेमकुंड जाने वाले तथा वहां से लौटने वाले यात्रियों के वाहनों की कई किलोमीटर लंबी कतारें लग चुकी हैं, जिससे यात्री परेशान हैं।
 
जाम वाली जगह चमोली कस्बे से बद्रीनाथ की ओर पांच किलोमीटर की दूरी पर स्थित है और वहां सुबह से ही तीर्थयात्री भूखे-प्यासे फंसे हुए हैं। फंसे हुए यात्रियों को पानी, नमकीन एवं बिस्किट तहसील चमोली द्वारा उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। फोटो सौजन्‍य : टि्वटर
Edited By : Chetan Gour (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

PM मोदी ने बताया जीत का नया 'MY' फॉर्मूला, कहा- कांग्रेस में होगा बड़ा विभाजन, बताई क्या है कमियां

दुबई में गैंगवार, लॉरेंस बिश्नोई के करीबी की हत्‍या, जानिए किसने ने ली जिम्मेदारी

तेजस्वी को वोट ज्यादा मिले, सीटें कम, 'बेदम' कांग्रेस ने बिगाड़ा खेल

बिहार में NDA की जीत के 5 बड़े कारण, आखिर कैसे जीता बिहार?

क्यों फीका पड़ा तेजस्वी यादव का 'तेज'? तेज प्रताप का चौंकाने वाला हाल और RJD-कांग्रेस की हार के कारण?

सभी देखें

नवीनतम

लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने ली हार की जिम्मेदारी, राजनीति छोड़ी, परिवार से भी नाता तोड़ा

बुद्ध के 'विहार' से नीतीश-मोदी के वर्तमान बिहार तक : विकास की खोज में एक राज्य

बिहार में भाजपा से ज्यादा वोट हासिल कर भी कैसे हार गई आरजेडी, SIR- EC पर फोड़ा ठीकरा

चुनाव जीतते ही एक्शन में भाजपा, आरके सिंह पर गिरी गाज

Srinagar Blast : पुलिस स्टेशन के पास धमाके से कई घर क्षतिग्रस्त, करोड़ों का नुकसान

अगला लेख