Publish Date: Tue, 15 Nov 2022 (15:46 IST)
Updated Date: Tue, 15 Nov 2022 (16:02 IST)
नई दिल्ली। फिल्म अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज को दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने मंगलवार को सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े 200 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में मामले में जमानत पर रिहा कर दिया।
जैकलीन को 2 लाख रुपए के मुचलके पर जमानत दी गई है। हालांकि अदालत ने कहा है कि जैकलीन बिना इजाजत विदेश यात्रा पर नहीं जा सकेंगी।
गुरुवार को दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में हुई इस केस की सुनवाई के बाद जैकलीन फर्नांडीज की जमानत याचिका जारी रखने पर फैसला सुरक्षित रख लिया था।