तिलक के पड़पोते के खिलाफ बलात्कार का मामला

Webdunia
मंगलवार, 18 जुलाई 2017 (10:44 IST)
पुणे। बाल गंगाधर तिलक के पड़पोते रोहित तिलक के खिलाफ एक महिला के साथ बलात्कार करने और ‘अप्राकृतिक’ सेक्स के लिए दबाव बनाने का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी है। कांग्रेस नेता के खिलाफ सोमवार देर रात मामला दर्ज किया गया।
 
रोहित स्वतंत्रता सेनानी बाल गंगाधर तिलक का पड़पोता और दिवंगत जयंतराव तिलक का पोता है। जयंतराव कांग्रेसी नेता और संसद सदस्य थे। पुलिस ने बताया कि 40 वर्षीय महिला शिकायतकर्ता और रोहित एक दूसरे को कई वर्षों से जानते थे।
 
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, 'शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि रोहित ने शादी का झांसा देकर कई बार उसके साथ बलात्कार किया।' पुलिस ने कांग्रेस नेता के खिलाफ बलात्कार, अप्राकृतिक यौनाचार, जानबूझ कर चोट पहुंचाने, शांति उल्लंघन करने के इरादे से अपमान करने और आपराधिक धमकी का मामला दर्ज किया है।
 
रोहित ने भाजपा के गिरिश बापट के खिलाफ पुणे में कसबा पीठ सीट से 2014 में महाराष्ट्र विधानसभा का चुनाव लड़ा था। (भाषा) 

चीन की यह परियोजना भारत के लिए है 'वाटर बम', अरुणाचल के CM पेमा खांडू ने चेताया

nimisha priya : कैसे बचेगी भारतीय नर्स निमिषा प्रिया की जान, क्या होती है ब्लड मनी, किन हालातों में रुक सकती है फांसी

Donald Trump को Nobel Prize दिलाने के लिए उतावले क्यों हैं पाकिस्तान और इजराइल, क्या हैं नियम, कौन कर रहा है विरोध, कब-कब रहे हैं विवादित

बैकफुट पर CM रेखा गुप्ता, सरकारी आवास की मरम्मत का ठेका रद्द, जानिए कितने में हुआ था ठेका

Video : रिटायर होने के बाद क्या करेंगे गृह मंत्री अमित शाह, सहकारी कार्यकर्ताओं के सामने किया प्लान का खुलासा

JNU में रिटायरमेंट पर क्या बोले उपराष्‍ट्रपति धनखड़?

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अब तक कितने देशों से मिले सम्मान

बांग्लादेश में शेख हसीना के खिलाफ आरोप तय, दिए थे देखते ही गोली मारने के आदेश

हिन्दी विवाद के बीच क्या बोले अरुणाचल के सीएम पेमा खांडू

स्कूली छात्राओं के कपड़े उतरवाने के मामले में सीएम फडणवीस ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

अगला लेख