Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
Tuesday, 15 April 2025
webdunia

रामनवमी के जुलूस में DJ प्रतिबंध पर बवाल, भाजपा विधायक का सवाल- क्या झारखंड में तालिबान का शासन है?

Advertiesment
हमें फॉलो करें jharkhand
, बुधवार, 22 मार्च 2023 (07:21 IST)
रांची। रामनवमी के जुलूस में तेज आवाज में बजने वाले DJ पर लगाए गए प्रतिबंधों को लेकर मंगलवार को झारखंड विधानसभा में जमकर हंगामा हुआ। भाजपा विधायक ने प्रतिबंधों पर नाराजगी जताई और पूछा कि क्या राज्य में तालिबान का शासन है?
 
प्रश्नकाल के दौरान भाजपा विधायक मनीष जायसवाल ने मांग की कि हजारीबाग रामनवमी जुलूस में डीजे (बड़े म्यूजिक सिस्टम) की अनुमति दी जाए। इस दौरान आक्रोशित जायसवाल ने बयान देते समय अपना कुर्ता भी फाड़ दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि हजारीबाग में रामनवमी के जुलूस की 104 साल पुरानी परंपरा को जानबूझकर नष्ट करने का प्रयास किया गया।
 
जायसवाल ने आरोप लगाया कि निर्दोष लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई, जबकि उनके निर्वाचन क्षेत्र हजारीबाग में 5 लोग आमरण अनशन पर हैं और मांग कर रहे हैं कि जुलूस के दौरान डीजे की अनुमति दी जाए। उन्होंने पूछा कि क्या राज्य पर तालिबानी शासन है?
 
मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने दावा किया कि हजारीबाग में डीजे बजाने की मांग को लेकर धरना देने वाले भाजपा कार्यकर्ता हैं। उन्होंने कहा कि डेसिबल लिमिट को लेकर उच्चतम न्यायालय और उच्च न्यायालयों के आदेशों का पालन करने का निर्देश है। हम सभी धर्मों का सम्मान करते हैं - हिंदू, मुस्लिम, सिख और ईसाई। हम राम के असली भक्त हैं।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

अब भारत में होगा GE-414 सैन्य जेट इंजन का निर्माण, अमेरिका शेयर करेगा टेक्नोलॉजी