दिल्ली में हुई बेंगुलुरू जैसी शर्मनाक घटना

Webdunia
गुरुवार, 5 जनवरी 2017 (16:38 IST)
नई दिल्ली। 31 दिसंबर को बेंगलुरू में देश को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई थी। इसी तरह की घटना दिल्ली में हुई। पुलिस के अनुसार हुड़दंगियों ने लड़की को बाइक से खींचा और उनके साथ अश्लील हरकत की। सड़क पर सैकड़ों लोग इस घटना को देख रहे थे।
मामला 31 दिसंबर की रात के बाद 12:30 बजे नार्थ वेस्ट जिले के मुखर्जी नगर का नगर का है, जहां छात्रों के एक गुट ने बाइक पर जा रही लड़की के साथ छेड़छाड़ की, उसका शॉल खींचा।  जश्न के नाम पर हल्ला कर रहे युवकों के बीच लड़की फंसी रही। पीड़ित लड़की को वहीं मौजूद पुलिसवालों ने बचाने की कोशिश की। हालांकि हंगामा करने वाले युवकों की हिम्मत इतनी बढ़ गई कि वे हिंसा पर उतर आए। 
 
हुड़दंगियों ने पुलिसवालों पर हमला किया और पकड़े गए छेड़छाड़ के आरोपियों को छुड़ा ले गए। पुलिस पर हमला कर भाग रहे हुड़दंगियों की यह हरकत सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। वही पर पुलिस पोस्ट पर दिल्ली पुलिस तैनात थी, जिन्होंने तुरंत उन छात्रों पर कार्रवाई करते हुए पकड़ा।
 
लड़कों की तादाद 100 से ऊपर थी जिसकी वजह से उन लड़कों ने पुलिस के दर्जनभर सिपाहियों पर पथराव किया, जिसमें 4 पुलिसकर्मी घायल हो गए, उनकी गाड़ी के शीशे तोड़ दिए और अपने साथियों को छुड़ा ले गए। पुलिस के कैमरे भी तोड़े गए, पुलिस ने इस मामले में दंगा करने की धाराओं के साथ मामला दर्ज किया है, लेकिन अभी पीड़ित लड़की पुलिस के पास नहीं आई है। पुलिस उस लड़की का भी पता लगा रही है।

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold : सोना होने वाला है सस्ता, जानिए किन कारणों से गिर सकते हैं दाम

ईदगाह और हामिद का चिमटा... Waqf की बहस में क्यों हुआ प्रेमचंद की इस कहानी का जिक्र?

बला की खूबसूरत हैं थाईलैंड की 38 साल की प्रधानमंत्री, PM मोदी के साथ सोशल मीडिया पर फोटो वायरल

EPFO क्लेम प्रोसेस को सरकार ने बनाया और भी आसान, इन परेशानियों से मिलेगी मुक्ति

क्या बदलेगा वक्फ कानून को लेकर, 8 पॉइंट्‍स से समझिए

सभी देखें

नवीनतम

वक्फ बिल से नीतीश कुमार को लगा झटका, मुस्लिम नेता छोड़ रहे हैं पार्टी

1000 करोड़ की राजस्व वसूली करने वाले इंदौर नगर निगम की गाड़ियां कुर्क

10 वर्षों में 179 नौकाएं जब्त, भारत में कर रही थीं घुसपैठ, 1683 लोग गिरफ्तार

भारत के 15 से ज्यादा राज्यों में चलेगी लू, केरल में भारी बारिश, ऑरेंज अलर्ट भी

देश के विदेशी मुद्रा भंडार में आया उछाल, 6.60 अरब डॉलर की हुई बढ़ोतरी

अगला लेख