त्रिपुरा में 12 बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, सीमा पर लगातार हो रही घुसपैठ की कोशिश

Webdunia
रविवार, 25 अगस्त 2024 (23:33 IST)
bangladesh political crisis  : पश्चिमी त्रिपुरा जिले में शनिवार से अब तक दो स्थानों से कुल 12 बांग्लादेशी नागरिकों और उनके एक भारतीय मददगार को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि रविवार को पश्चिमी त्रिपुरा जिले के बामुतिया क्षेत्र से सात बांग्लादेशी नागरिकों को उनके भारतीय सहयोगी के साथ गिरफ्तार किया गया।
 
लेफुंगा थाने के प्रभारी अधिकारी सहदेव दास ने संवाददाताओं को बताया कि पुलिस की एक टीम ने भारत-बांग्लादेश सीमा के पास बेरीमुरा इलाके से सात विदेशी नागरिकों को हिरासत में लिया। उन्होंने बताया कि वे भारत यात्रा के लिए वैध दस्तावेज नहीं दिखा सके, जिसके बाद सभी सातों को अवैध रूप से भारत में प्रवेश करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया।
ALSO READ: महाराष्‍ट्र बना UPS पेंशन स्कीम लागू करने वाला पहला राज्य, मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी
दास ने कहा कि हमने बांग्लादेशी नागरिकों की मदद करने के आरोप में एक भारतीय ऑटो चालक जीबान बैश को भी गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए सभी लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।’’
 
शनिवार को एक अन्य घटना में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने अगरतला के बाहरी इलाके लंकामुरा से पांच बांग्लादेशियों को गिरफ्तार किया। पश्चिम अगरतला थाने के प्रभारी अधिकारी परितोष दास ने रविवार को कहा, "सीमा पर गश्त के दौरान बीएसएफ जवानों ने कुछ संदिग्ध व्यक्तियों की गतिविधियां देखीं और बिना पासपोर्ट के भारतीय क्षेत्र में प्रवेश करने के आरोप में उन्हें हिरासत में ले लिया।’’
 
दास ने कहा, ‘‘बाद में सभी बांग्लादेशी नागरिकों को हमारे हवाले कर दिया गया। उन्हें भारतीय पासपोर्ट अधिनियम का उल्लंघन करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। भाषा

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

rg kar college rape murder case : डॉक्टरों का 2 घंटे तक इंतजार करती रहीं ममता बनर्जी, फिर मांगी जनता से माफी

मेरठ : 2 साल के अफेयर का खौफनाक अंत, 25 साल के भतीजे के प्रेम में छली गई 40 साल की चाची, जान देकर चुकानी पड़ी कीमत

Sukanya Samriddhi Yojana में 1 अक्टूबर से बड़ा बदलाव, जान लें वरना पछताएंगे

MG Windsor Electric : 1 साल तक फ्री चार्जिंग, 331 Km रेंज, सस्ती कार से मार्केट में आ जाएगी सुनामी

अखिलेश यादव ने लगाया BJP और सरकारी अधिकारियों पर अयोध्या में भूमि घोटाले का आरोप

सभी देखें

नवीनतम

Maharashtra : महिलाओं को बुर्का बांटतीं नजर आईं शिवसेना विधायक, सोशल मीडिया पर वीडियो आया सामने

Retail Inflation : अगस्त में बढ़ी महंगाई, 3.65 फीसदी रही खुदरा मुद्रास्फीति

Weather Update : देश में कब होगी मानसून की विदाई, मौसम विभाग ने जताया यह अनुमान

rg kar college rape murder case : डॉक्टरों का 2 घंटे तक इंतजार करती रहीं ममता बनर्जी, फिर मांगी जनता से माफी

Haryana Election : कांग्रेस ने सांसदों के काटे टिकट, नेता-पुत्रों पर हुई मेहरबान

अगला लेख