CCTV फुटेज में खुद हमला करते दिखे DRDO विंग कमांडर, पुलिस ने बाइक सवार को किया गिरफ्तार

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
मंगलवार, 22 अप्रैल 2025 (11:35 IST)
Bengaluru  roderage news : बेंगलुरु में भारतीय वायुसेना के विंग कमांडर शिलादित्य बोस पर हमला किया गया है। इस हमले में विंग कमांडर को गंभीर चोट आई है। वीडियो शेयर कर उन्होंने बताया कि वह अपनी पत्नी के साथ हवाई अड्डे जा रहे थे। तभी एक बाइक सवार आया और उनकी कार को रोक लिया। हालांकि बाद में एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया जिसमें बोस खुद हमला करते दिखाई दे रहे हैं। फुटेज सामने आने के बाद रोडरेज के इस मामले ने नया मोड़ ले लिया है। 
 
यह घटना 18 अप्रैल को सुबह करीब 6.20 बजे सीवी रमन नगर की डीआरडीओ कॉलोनी से केम्पगौड़ा एयरपोर्ट की ओर जाते समय हुई। वायरल हुए सीसीटीवी फुटेज में विंग कमांडर और डीआरडीओ में कार्यरत उनकी पत्नी मधुमिता युवक से मारपीट करते हुए दिखाई दिए। उन्होंने युवक को धक्का दे दिया। सड़क पर गिराकर उसे लात घूंसे मारे। एक अन्य फुटेज में बोस युवक का गला पकड़ते और उसे घसीटते हुए दिखाई दे रहे हैं। ALSO READ: बेंगलुरु में DRDO विंग कमांडर आदित्य बोस पर हमला
 
 
पुलिस ने दर्ज किया मामला : विंग कमांडर शिलादित्य की पत्नी मधुमिता ने इस मामले में पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। शिकायत में मधुमिता ने कहा कि आरोपी ने उनसे कहा कि यह कन्नड़ भूमि है, अब देखों में क्या करता हूं? हालांकि बाइक सवार ने बोस के खिलाफ कोई शिकायत नहीं की है। अगर वह शिकायत दर्ज करता है तो आरोपी के खिलाफ भी मामला दर्ज किया जा सकता है। 
 
डीसीपी देवराज ने कहा कि सुबह लगभग 6 बजे वायुसेना के अधिकारी और बाइक सवार में यह झगड़ा हुआ। रोडरेज के इस मामले में दोनों पक्षों की गलती नजर आ रही है। दोनों पक्षों ने मारपीट की है। यह क्षेत्रीय या भाषाई विवाद नहीं है। हमने सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 
 
edited by : Nrapendra Gupta 
Photo Courtesy : viral CCTV footage 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold Record High: सोने की कीमत में धुआंधार तेजी, 1650 रुपए उछलकर 1 लाख के करीब पहुंचा, अब कितने हो गए दाम?

National Herald case : चिदंबरम ने सोनिया गांधी और राहुल का किया बचाव, बोले- इस राजनीतिक हमले को कांग्रेस करेगी नाकाम

UP में 8 साल से 73 लैपटॉप की निगरानी कर रहे हैं 2 कांस्टेबल, दिया जा चुका है 54 लाख रुपए वेतन

क्या है Karnataka Ex DGP ओमप्रकाश हत्याकांड का सच, कौन करता था किसको टार्चर, बेरहमी से कत्ल का क्या है राज

Oppo K13 5G : 7000mAh बैटरी वाला सस्ता 5G फोन, फीचर्स मचा देंगे तहलका

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: बच्चों संग आमेर के किले पर पहुंचे अमेरिकी उपराष्‍ट्रपति वेंस

बाजार में 500 का नकली नोट, असली नोट से कितना अलग, कैसे करें पहचान?

सऊदी अरब यात्रा से पहले दोनों देशों के संबंधों पर क्या बोले पीएम मोदी?

जीशान सिद्दीकी को जान से मारने की धमकी, डी कंपनी ने मांगे 10 करोड़

हिंदी का दक्षिण भारत में विरोध राजनीति है या कुछ और

अगला लेख