Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

एसएसबी जवान का बैंक खाता किया हैक, 2.78 लाख रुपए गायब

Advertiesment
हमें फॉलो करें एसएसबी जवान का बैंक खाता किया हैक, 2.78 लाख रुपए गायब
, गुरुवार, 31 दिसंबर 2020 (16:39 IST)
नई दिल्ली। साइबर अपराधियों द्वारा अपने बैंक खाते को हैक किए जाने के बाद उत्तर प्रदेश में एक बटालियन में तैनात एसएसबी के एक जवान को 2.78 लाख रुपए से अधिक का नुकसान हुआ है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि कांस्टेबल रैंक का जवान यूनिट के नाई के रूप में काम कर रहा है और उसके बचत बैंक खाते में से 61 बार लेनदेन कर 2.78 लाख रुपए निकाल लिए गए। अधिकारियों ने कहा कि जवान के खाते से, हैक होने के बाद कुल 2,78,540 रुपए निकाल लिए गए हैं। पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है और जांच की जा रही है।

नेपाल और भूटान के साथ भारतीय मोर्चों पर तैनात सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ने अपनी सभी क्षेत्रीय इकाइयों और प्रतिष्ठानों से साइबर सुरक्षा जागरूकता को बढ़ाने और इस संदर्भ में जारी दिशा-निर्देशों को कड़ाई से लागू करने के लिए कहा है।(भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

COVID-19 in India : देश में Corona के नए स्ट्रेन से कुल 25 लोग संक्रमित