बांसवाड़ा शहर में 2 समुदायों के बीच झगड़ा, धारा 144 लागू

Webdunia
शुक्रवार, 12 मई 2017 (11:26 IST)
उदयपुर। राजस्थान में बांसवाड़ा शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में गुरुवार देर रात 2 समुदायों के बीच हुई आगजनी एवं पथराव की घटना में 2 पुलिसकर्मियों सहित 5 व्यक्ति घायल हो गए। इस घटना के बाद प्रशासन ने धारा 144 लागू कर दी।
 
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गणपत महावर ने शुक्रवार को बताया कि शहर के खाटवाड़ा एवं गोरख इमली क्षेत्र में एक धार्मिक स्थल पर कब्जे को लेकर गत रात 2 समुदायों के लोगों के बीच झगड़ा हो गया। इस घटना में हुई आगजनी एवं पत्थरबाजी में 2 मोटरसाइकलों को भी आग के हवाले कर दिया। पथराव की घटना में 2 पुलिसकर्मी एवं 3 अन्य व्यक्तियों कोचोटें आई हैं।
 
घटना के बाद क्षेत्र में निषेधाज्ञा लगा दी गई है तथा अभी भी तनाव बना हुआ है। जिला कलेक्टर भगवती प्रसाद एवं जिला पुलिस अधीक्षक कालूराम रावत सहित सभी आला अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। क्षेत्र के 7 थानों में भारी पुलिस बल तैनात कर रखा है। (वार्ता)

Show comments

जरूर पढ़ें

सर्वे में बड़ा खुलासा, 82 फीसदी दिव्यांगों का बीमा नहीं, 42% आयुष्मान योजना से अनभिज्ञ

नीतीश कुमार ने किया वादा, भाजपा से फिर कभी नहीं तोड़ेंगे नाता

म्यांमार में मुश्किलें कम नहीं, भूकंप की त्रासदी से उबरने का संघर्ष, विद्रोहियों से भी जंग

संघ मुख्यालय पहुंचने वाले दूसरे पीएम बने मोदी, क्यों खास है यह दौरा?

म्यांमार की मदद के लिए भारत ने चलाया 'ऑपरेशन ब्रह्मा', जानिए क्या-क्या भेजा

सभी देखें

नवीनतम

उत्तर प्रदेश में घर में घुसकर मां और बेटी की हत्या

LIVE: देश के कई इलाकों में दिखा चांद, आज मनाई जाएगी ईद

Eid ul Fitr 2025 : चांद का हुआ दीदार, देशभर में आज मनाई जाएगी ईद

उज्जैन में विक्रमादित्य के नाम से स्थापित हो न्याय से जुड़ी राष्ट्रीय संस्था : मोहन यादव

पाकिस्तानी सेना के ड्रोन हमलों में 12 आतंकी ढेर

अगला लेख