Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

असम के तिनसुखिया में भाजपा नेता की पिटाई, 3 गिरफ्तार

हमें फॉलो करें असम के तिनसुखिया में भाजपा नेता की पिटाई, 3 गिरफ्तार
, गुरुवार, 31 जनवरी 2019 (11:28 IST)
गुवाहाटी। असम के तिनसुखिया जिले के भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष लखेश्वर मोरन के साथ मारपीट करने के संबंध में पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है। भाजपा नेता राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के संगठन लोक कल्याण मंच के एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने जा रहे थे, तभी प्रदर्शनकारियों ने उनके साथ मारपीट की।


यह संगठन नागरिकता संशोधन विधेयक पर भ्रम दूर करने के लिए कई जन कार्यक्रम आयोजित करता रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि भाजपा जिलाध्यक्ष के पहुंचने के बाद 3000 प्रदर्शनकारियों ने उनके खिलाफ नारे लगाए और उन्हें काले झंडे दिखाए। वीडियो में प्रदर्शनकारियों का एक समूह भाजपा नेता के साथ मारपीट करता दिखाई दे रहा है।

प्रदर्शनकारियों ने कई अन्य भाजपा सदस्यों पर भी हमला किया। घायल भाजपा नेता को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। पार्टी ने इस घटना को लेकर प्राथमिकी दर्ज कराई। अब मारपीट को लेकर तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
सांकेतिक फोटो

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

अमेरिका में भारतीय छात्र गिरफ्तार, फर्जी विश्वविद्यालय में कर रहे थे पढ़ाई