Ahilya bai holkar jayanti

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

Karnataka : बेलगावी में मठ का प्रमुख बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार

Advertiesment
हमें फॉलो करें Belagavi monastery head arrested on rape charges

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

बेलगावी (कर्नाटक) , शनिवार, 24 मई 2025 (23:57 IST)
Belgaum Karnataka News : कर्नाटक के बेलगावी में एक मठ के प्रमुख को एक नाबालिग लड़की का अपहरण करने और उसके साथ बार-बार बलात्कार करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पीड़िता को उसके परिवार द्वारा मठ ले जाया गया था, क्योंकि कुछ रिश्तेदारों ने सुझाव दिया था कि स्वामी उसकी बीमारी और अन्य समस्याओं को ठीक कर सकते हैं। 17 वर्षीय पीड़िता ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि अपराध 13 मई को हुआ।
 
यह जानकारी पुलिस ने शनिवार को दी। पुलिस ने बताया कि जिले के रायबाग तालुक के मेकाली गांव स्थित राम मंदिर मठ के आरोपी, हठयोगी लोकेश्वर स्वामी (30) को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस ने बताया कि पीड़िता को उसके परिवार द्वारा मठ ले जाया गया था, क्योंकि कुछ रिश्तेदारों ने सुझाव दिया था कि स्वामी उसकी बीमारी और अन्य समस्याओं को ठीक कर सकते हैं। पुलिस के अनुसार, 17 वर्षीय पीड़िता ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि अपराध 13 मई को हुआ। पुलिस के अनुसार पीड़िता ने बताया कि जब वह एक गांव में अपने रिश्तेदार के घर से अपने घर जा रही थी, तो आरोपी ने उसे लिफ्ट दी।
 
पुलिस के अनुसार पीड़िता ने आरोप लगाया कि लोकेश्वर स्वामी ने उसका अपहरण कर लिया और 13 मई से 15 मई तक रायचूर और बागलकोट के लॉज में उसके साथ कई बार बलात्कार किया। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि शिकायतकर्ता ने यह भी आरोप लगाया कि अपराध के बाद उसने उसे महालिंगपुर बस स्टैंड पर छोड़ दिया और घटना के बारे में किसी को बताने पर उसे जान से मारने की धमकी दी।
पुलिस ने बताया कि मामला तब प्रकाश में आया जब पीड़िता ने घटना के कुछ दिन बाद अपने पिता को घटना के बारे में बताया। पुलिस ने बताया कि इसके बाद उसके पिता ने उसे इस संबंध में शिकायत दर्ज कराने के लिए प्रोत्साहित किया।
 
उन्होंने बताया, पीड़िता की शिकायत के आधार पर स्वामी के खिलाफ यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पोक्सो) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत एक मामला दर्ज किया गया और बृहस्पतिवार को उसे गिरफ्तार कर लिया गया। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

पहलगाम हमले पर भाजपा सांसद रामचंद्र जांगड़ा का विवादित बयान, बोले- हमले के दौरान महिलाएं अगर हाथ जोड़ने की बजाय मुकाबला करतीं तो...