बंगाल की CM ममता बनर्जी की कार का एक्सीडेंट, सिर में आई चोट

बर्धमान से कोलकाता जाते समय हुआ तृणमूल कांग्रेस नेता का एक्सीडेंट

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
बुधवार, 24 जनवरी 2024 (16:26 IST)
Chief Minister Mamata Banerjee car accident: पश्चिम बंगाल की मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी का कार का कोहरे की वजह से बुधवार को एक्सीडेंट हो गया। हालांकि ममता को ज्यादा चोटें नहीं आई हैं। उन्हें सिर में मामूली चोटें आई हैं। 
 
जिस समय यह हादसा हुआ उस समय मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी एक मीटिंग में हिस्सा लेकर बर्धमान से कोलकाता लौट रही थीं। बताया जा रहा है कि काफी कोहरा था और कार को अचानक ब्रेक लगाना पड़ा। अचानक कार में ब्रेक लगने के कारण ममता को सिर में चोट आई है। 
 
एक अधिकारी के मुताबिक पश्चिम मुख्यमंत्री ममता बनर्जी उस समय चोटिल हो गईं जब उनकी कार को एक अन्य वाहन की टक्कर से बचाने के लिए अचानक रोकना पड़ा। 
 
बताया जा रहा है कि ममता को पहले हेलीकॉप्टर से कोलकाता लौटना था, लेकिन खराब मौसम के चलते उन्हें सड़क मार्ग से लौटना पड़ा। हालांकि उनकी चोट ज्यादा गंभीर नहीं है। (एजेंसी/वेबदुनिया)
Edited by: Vrijendra Singh Jhala
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

सिर्फ कड़े कानून से न्यायपूर्ण समाज नहीं बनता, CJI डीवाई चंद्रचूड़ ने क्‍यों कहा ऐसा...

वंदे भारत को हरी झंडी दिखाने की होड़, ट्रेन के आगे पटरी पर गिरीं BJP विधायक, वीडियो वायरल

Mini Moon की क्या है Mystery, 2 चंद्रमाओं पर क्यों है दुनियाभर की नजरें, क्या भारत में दिखाई देगा

हत्या की नाकाम कोशिश के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- कभी नहीं झुकूंगा, अमेरिकावासियों के लिए लड़ना जारी रखूंगा

क्या फाइनल हो गया दिल्ली के नए CM का नाम, AAP विधायकों की बैठक में हो सकता है ऐलान

सभी देखें

नवीनतम

सिर्फ कड़े कानून से न्यायपूर्ण समाज नहीं बनता, CJI डीवाई चंद्रचूड़ ने क्‍यों कहा ऐसा...

वंदे भारत को हरी झंडी दिखाने की होड़, ट्रेन के आगे पटरी पर गिरीं BJP विधायक, वीडियो वायरल

योगी आदित्यनाथ बोले, केवल मुरली से नहीं चलेगा काम, सुदर्शन भी जरूरी है, पाकिस्तान को बताया कैंसर

पी. चिदंबरम बोले- हरियाणा में कोई मतभेद नहीं, कांग्रेस एकजुट होकर लड़ेगी चुनाव

Mini Moon की क्या है Mystery, 2 चंद्रमाओं पर क्यों है दुनियाभर की नजरें, क्या भारत में दिखाई देगा

अगला लेख