Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

बंगाल STF ने चेन्नई से संदिग्ध आतंकी को किया गिरफ्तार

हमें फॉलो करें बंगाल STF ने चेन्नई से संदिग्ध आतंकी को किया गिरफ्तार
कोलकाता , शनिवार, 29 जून 2024 (01:53 IST)
Bengal STF arrests suspected terrorist from Chennai : पश्चिम बंगाल पुलिस के विशेष कार्य बल (STF) ने शुक्रवार को चेन्नई से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जिस पर बांग्लादेश के प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन शहादत-ए-अल-हिकमा से जुड़े होने का आरोप है। व्यक्ति की पहचान अनवर शेख के रूप में हुई है। वह चेन्नई में राजमिस्त्री का काम करता था।
एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। व्यक्ति की पहचान अनवर शेख के रूप में हुई है। वह चेन्नई में राजमिस्त्री का काम करता था। अधिकारी ने बताया, हम उसे कोलकाता वापस ला रहे हैं। आज हमने उसे चेन्नई की एक अदालत में पेश किया, जहां उसे ट्रांजिट रिमांड पर भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि शेख का नाम उसी संगठन के गिरफ्तार किए गए पांच लोगों से पूछताछ करने के बाद सामने आया है।
गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों में कंप्यूटर विज्ञान का एक छात्र भी शामिल है। अधिकारी ने बताया कि इन पांचों को पिछले सप्ताह पश्चिम बंगाल में गिरफ्तार किया गया था। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि गिरफ्तार किए गए सभी लोग आतंकी संगठन के लिए युवाओं को शामिल कर रहे थे। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

CSIR NET और UGC NET परीक्षा की नई तारीखों का हुआ ऐेलान, जानिए कब होगी Exam