Hanuman Chalisa

बेंगलुरु फिर शर्मसार! महिला से छेड़छाड़, हमला भी किया

Webdunia
शनिवार, 7 जनवरी 2017 (12:17 IST)
आईटी सिटी बेंगलुरु में अभी 31 दिसंबर की छेड़छाड़ की घटना ही सुर्खियों में बनी हुई है, इसी बीच शहर के केजी हल्ली इलाके में गुरुवार शाम एक बुर्काधारी महिला के साथ छेड़छाड़ की घटना हो गई।
 
जिस समय यह घटना हुई महिला बस स्टैंड की ओर जा रही थी। तभी एक युवक ने उसका पीछा शुरू कर दिया और अश्लील टिप्पणियां करने लगा। एक सुनसान जगह पर उसने युवती के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। युवती ने जब छेड़छाड़ का विरोध किया तो लफंगे ने उस पर हमला कर दिया। हमले में युवती के होठ, जीभ और हाथों पर चोट आई है। 
 
युवती ने तत्काल अपने परिजनों को फोन पर घटना की सूचना थी। परिजनों के मौके पर पहुंचने से पहले आरोपी वहां से फरार हो गया। बाद में पीड़िता को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। परिजनों ने घटनास्थल के पास एक दुकान के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस में शिकायत दर्ज कराने की बात कही है, लेकिन ‍पुलिस ने फिलहाल मामला दर्ज नहीं किया है। 
 
उल्लेखनीय है कि 31 दिसंबर की रात बेंगलुरू में 1500 पुलिसकर्मियों के सामने सामूहिक रूप से महिलाओं के साथ छेड़छाड़ की वारदात सामने आई थी।  उसके बाद उसी रात कम्मनहल्ली रोड पर एक युवती के साथ भी मनचलों ने अश्लील हरकतें करते हुए उसे पीटा था। 
Show comments

जरूर पढ़ें

जब तक जवाबदेही तय नहीं होगी, असल समस्या हल नहीं होगी, NEET paper leak पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटी की कीमत कैसे तय होती है, खरीदते समय किन बातों का रखें ध्यान? कीमत के अलावा ये फैक्टर्स भी हैं बेहद जरूरी

रूस-तालिबान डिफेंस डील से उड़े पाकिस्तान के होश, भारत के लिए क्या हैं इसके कूटनीतिक मायने?

ईरान का दावा- 'बुशहर में गिराया अमेरिकी विमान', भड़का अमेरिका; क्या खटाई में पड़ेगा 60 दिनों का युद्धविराम?

राहुल गांधी ने बिछाई 2029 की बिसात: क्‍या कांग्रेस अब ‘हाईकमान मॉडल’ छोड़ क्षेत्रीय चेहरों पर लगाएगी दांव?

सभी देखें

नवीनतम

पुलिसकर्मियों के लिए गुजरात सरकार का बड़ा तोहफा: बच्चों की पढ़ाई के लिए 15 लाख का लोन, 2 से अधिक बच्चों वाले परिवारों को भी राहत!

डोनाल्ड ट्रंप ने ठुकराया ईरान से शांति समझौता! सिचुएशन रूम में 2 घंटे चली बैठक बेनतीजा

45°C तापमान होगा न्यू नॉर्मल? UN की रिपोर्ट ने क्यों बढ़ाई दुनिया, खासकर भारत की टेंशन

मुंबई वालों को महंगाई का डबल झटका: 2 रुपए महंगी हुई CNG, बढ़े PNG के दाम

पेट के लिए मौसम की मार सहने पर मजबूर भारत के 'गिग वर्कर्स'

अगला लेख