Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

आप नेता भगवंत मान ने राज्यपाल से की मुलाकात, पेश की सरकार बनाने की दावेदारी

हमें फॉलो करें आप नेता भगवंत मान ने राज्यपाल से की मुलाकात, पेश की सरकार बनाने की दावेदारी
, शनिवार, 12 मार्च 2022 (11:51 IST)
चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी नेता और पंजाब के मुख्यमंत्री पद के लिए नामित भगवंत मान ने शनिवार को राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित से मुलाकात कर राज्य में सरकार बनाने की दावेदारी पेश की।
 
मान पूर्वाह्न 10 बजकर 30 मिनट पर राजभवन पहुंचे। उन्होंने विधायकों के समर्थन का पत्र राज्यपाल को सौंपा, जिसे राज्यपाल ने स्वीकार कर लिया है।

मान (48) को मोहाली में शुक्रवार को हुई पार्टी की बैठक में विधायक दल का नेता चुना गया था। मान ने बताया कि शपथ ग्रहण समारोह 16 मार्च को अपराह्न 12 बजकर 30 मिनट पर नवाशहर जिले में स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह के पैतृक गांव खटकड़ कलां में होगा।
 
उन्होंने आप के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को शपथ ग्रहण समारोह में आमंत्रित किया है।
उल्लेखनीय है कि ‘आप’ ने 117 सदस्यीय पंजाब विधानसभा चुनाव में 92 सीटों पर जीत दर्ज की है।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

आतंकियों के ताबड़तोड़ हमलों से नेताओं में दहशत, 1 सप्ताह में 3 पंचायत प्रतिनिधि मार डाले, 32 साल पुराना है यह सिलसिला