भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर पर रासुका

Webdunia
शुक्रवार, 3 नवंबर 2017 (18:07 IST)
सहारनपुर। उत्तर प्रदेश में सहारनपुर जातीय हिंसा के मुख्य आरोपी जिला कारागार में बंद भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर पर जिला प्रशासन ने राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) लगा दी है। 
         
जिलाधिकारी प्रमोद पांडे और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बबलू कुमार ने शुक्रवार को यहां बताया कि गत नौ मई को सहारनपुर देहात कोतवाली में आगजनी और सरकारी काम में बाधा पहुंचाने के आरोप में चार मुकदमे दर्ज कराए गए थे। दो मुकदमे महाराणा प्रताप सेना प्रमुख की ओर से और दो मुकदमे प्रशासन की ओर से दर्ज कराए गए थे। 
 
पुलिस ने चन्द्रशेखर को गत आठ जून को  हिमाचल के डलहौजी में गिरफ्तार कर यहां जेल में बंद किया गया था। उच्च न्यायालय से कल एक मामले में चंद्रशेखर को जमानत भी मिल गई थी, लेकिन रासुका में निरुद्ध होने के बाद वह अब एक साल तक जेल से बाहर नहीं आ पाएगा। 
       
उन्होंने बताया कि रासुका में निरुद्ध किए जाने संबंधी आदेश की तामील आज चंद्रशेखर को जेल में करा दी गई। चंद्रशेखर के वकील का कहना है कि चंद्रशेखर के खिलाफ दर्ज सभी मुकदमे फर्जी हैं और उच्च न्यायालय से उसे सभी मामलों में जमानत मिल जाती और वह जल्द ही बाहर आ सकता था लेकिन जिला पुलिस-प्रशासन ने अलोकतांत्रिक कदम उठाते हुए चंद्रशेखर की रिहाई रोक दी है। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

स्वाति मालीवाल मामले पर क्या बोलीं प्रियंका गांधी

स्वाति मालीवाल बोलीं- मेरे साथ जो हुआ वो बहुत बुरा था, थप्पड़ मारा गया, केजरीवाल के PA के खिलाफ FIR

iQOO Z9x 5G : लॉन्च हुआ सबसे सस्ता गेमिंग स्मार्टफोन, धांसू फीचर्स

Weather Updates : उत्तर पश्चिम भारत में लू की चेतावनी, दिल्ली में 45 डिग्री पहुंचेगा पारा, कई राज्‍यों में ऑरेंज अलर्ट

घने जंगल में बेफिक्र सो रहा था हाथियों का ये परिवार, IAS ने वीडियो शेयर किया और फिर...

NCW के सामने पेश नहीं हुए बिभव कुमार, स्वाति मालीवाल से बदसलूकी का मामला

कांग्रेस से बोले पीएम मोदी, बुंदेलखंड की धरती पर आकर देखों वीरता क्या होती है?

स्वाति मालीवाल ने दिल्ली पुलिस से शिकायत में क्या कहा है? बताया किसने मारे थप्पड़ और लात-घूंसे

वायरल हुआ 13 मई का केजरीवाल हाउस का वीडियो, क्या बोलीं स्वाति मालीवाल?

कोवैक्सीन पर उठ रहे सवाल पर BHU के साइंटिस्ट प्रो. ज्ञानेश्वर चौबे के जवाब

अगला लेख