अभिनेता रवि किशन भाजपा में शामिल

Webdunia
रविवार, 19 फ़रवरी 2017 (11:26 IST)
नई दिल्ली। भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार अभिनेता रविकिशन रविवार को भाजपा में शामिल हो गए। रविकिशन को भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की मौजूदगी में पार्टी का सदस्य बनाया गया।  वे 2014 में कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ चुके हैं। 
 
पार्टी में शामिल होने के बाद रविकिशन ने संवाददाताओं से कहा कि उनका मुख्य ध्यान विकास पर रहेगा। इस अवसर पर दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी भी उपस्थित थे। उन्होंने कहा कि मैं ऐसी पार्टी में आया हूं, जो गरीबों के लिए सोचती है। मेरा ध्यान विकास पर होगा। दूसरों को अपमानित करने पर नहीं। 
 
रविकिशन इससे पहले कांग्रेस का हाथ थाम चुके हैं और उन्होंने 2014 में जौनपुर सीट से लोकसभा का चुनाव लड़ा था, लेकिन वे चुनाव हार गए थे। वे जौनपुर (उत्तरप्रदेश) के रहने वाले हैं और उन्होंने कई सुपरहिट भोजपुरी फिल्मों के साथ ही बॉलीवुड फिल्मों भी काम किया है।

रवि किशन के भाजपा में शामिल होने के बारे में दिल्ली से सांसद और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने पहले ही बता दिया था। तिवारी ने इस संबंध में ट्वीट भी किया था। 

Show comments

जरूर पढ़ें

अंग्रेजी को लेकर शाह और राहुल के बीच क्‍यों उठा विवाद, क्‍या है भाषा को लेकर पूरा मामला?

1 लाख की गाड़ी के नंबर की कीमत 14 लाख, क्या है इस No की खूबी

यूपी में भाजपा मिशन 2027 में जुटी, टिकट के दावेदारों की तैयार होगी गोपनीय रिपोर्ट

ईरान में फंसी छत्तीसगढ़ की लड़की, पिता ने मोदी सरकार से लगाई यह गुहार

महाराष्ट्र के मंत्री पुत्र ने लगाई होटल की बोली, नहीं कर पाए राशि जमा, फिर क्या हुआ...

सभी देखें

नवीनतम

ईरान में मौजूद सभी भारतीय नागरिकों को निकाल रहा है भारत, ईरान स्थित दूतावास ने दी जानकारी

सीएम धामी ने राज्य की पहली योग नीति का शुभारंभ किया, गढ़वाल कुमाऊं में स्पिरिचुअल इकोनॉमिक जोन बनाने की घोषणा की

DGCA सख्‍त, एयर इंडिया को 3 अधिकारियों को हटाने के दिए निर्देश

नो-फ्लाई ज़ोन से हवाई यात्रा पर गहराता संकट : अब विमानों पर युद्ध से भी गंभीर खतरा मंडरा रहा

बिहार सरकार ने वृद्धावस्था व विधवा पेंशन में की बढ़ोतरी, अब मिलेंगे 400 की जगह 1100 रुपए प्रतिमाह

अगला लेख