मुंबई में भोजपुरी अभिनेत्री अनुपमा पाठक ने की आत्महत्या

Webdunia
शुक्रवार, 7 अगस्त 2020 (09:46 IST)
मुंबई। भोजपुरी अदाकारा अनुपमा पाठक ने उत्तरी मुंबई के उपनगर दहिसर स्थित अपने घर पर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बताया कि पाठक (40) का शव रविवार को उनके किराए के फ्लैट में लटका मिला। बिहार के पूर्णिया की रहने वाली पाठक मुंबई आकर भोजपुरी फिल्मों और टीवी शो में काम करती थीं।
 
आत्महत्या करने से 1 दिन पहले उन्होंने फेसबुक पर एक वीडियो डाला था जिसमें उन्होंने कहा था कि उन्हें धोखा दिया गया है और अब वे किसी पर विश्वास नहीं कर पाएंगी। वीडियो में उन्होंने किसी पर विश्वास न कर पाने और मदद के लिए किसी दोस्त के न होने की बात कही थी।
ALSO READ: साउथ एक्ट्रेस विजयलक्ष्मी ने की आत्महत्या की कोशिश, वीडियो पोस्ट कर बोलीं- बहुत ज्यादा तनाव में हूं
मुंबई में बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (34) की मौत के मामले से पहले ही खलबली मची है। राजपूत अपने उपनगर बांद्रा स्थित अपार्टमेंट में 14 जून को मृत मिले थे। इससे पहले राजपूत की पूर्व प्रबंधक दिशा सालियान की 9 जून को कथित रूप से एक ऊंची इमारत से गिरने से मौत हो गई थी। करीब 1 महीने पहले 15 मई को टीवी अभिनेता मनमीत ग्रेवाल ने भी मुंबई में अपने घर में फांसी लगा ली थी। टेलीविजन अभिनेता समीर शर्मा (44) भी उपनगर मलाड स्थित अपने घर में बुधवार को मृत मिले थे। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

हिमाचल में सामने आई उड़ने वाली दुर्लभ गिलहरी, क्या है इसकी विशेषता

2011 से भी बड़ी तबाही आएगी 2025 में, सुनामी को लेकर एक महिला की भविष्यवाणी!

अब अमेरिका में ही बढ़ेगी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मुश्किलें

केजरीवाल ने शीश महल के रखरखाव पर हर महीने खर्च किए 31 लाख रुपए

वक्फ के बाद अब संघ की नजर ईसाइयों की भूमि पर

सभी देखें

नवीनतम

देश में लागू हुआ नया वक्‍फ कानून, राष्‍ट्रपति मुर्मू ने दी मंजूरी

Waqf को लेकर कंगना रनौत ने साधा निशाना, कांग्रेस पर लगाया यह आरोप...

उप्र के सभी जिलों में श्रीरामचरितमानस का अखंड पाठ शुरू, रविवार को होगी पूर्णाहुति

मेघालय 10वीं बोर्ड का परीक्षा परिणाम घोषित, 87 फीसदी से ज्‍यादा विद्यार्थी हुए उत्तीर्ण

उम्मीद है श्रीलंका तमिल समुदाय की आकांक्षाओं को पूरा करेगा : नरेंद्र मोदी

अगला लेख