भुवनेश्वर में मानवता शर्मसार, कैप्टन की मंगेतर पर लॉकअप में हुए अत्याचारों की खौफनाक कहानी

कैप्टन को लॉकअप में डाला, पुलिस कर्मियों ने किया पूर्व ब्रिगेडियर की बेटी का यौन उत्पीड़न

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शनिवार, 21 सितम्बर 2024 (09:53 IST)
Bhuvaneshwar crime news : मानवता को शर्मसार करने वाले इस मामले में पुलिस कर्मियों ने कैप्टन को हवालात में डालकर, उसके साथ शारीरिक दुर्व्यवहार किया तथा महिला का यौन उत्पीड़न किया। ओडिशा के पुलिस महानिदेशक (DGP) ने इस मामले की जांच के लिए अपराध शाखा को नियुक्त किया है। इस मामले में 5 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है।
 
क्या था मामला : मानवता को शर्मसार करने वाली यह घटना भुवनेश्वर के भरतपुर पुलिस थाने में 15 सितंबर को हुई। पश्चिम बंगाल में तैनात सेना के अधिकारी और उनकी मंगेतर ने रविवार को भरतपुर थाने में ‘रोड रेज’ की शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया था कि कुछ स्थानीय युवकों ने उन्हें परेशान किया था।
 
थाने में प्राथमिकी दर्ज कराने को लेकर सैन्यकर्मी और महिला का पुलिसकर्मियों से झगड़ा हो गया। इस पर कैप्टन को पुलिस ने पकड़कर लॉकअप में डाल दिया। जब महिला ने विरोध किया महिला को भी पुलिस के साथ दुर्व्यवहार करने के आरोप में गिरफ्तार कर ‍लिया गया।
 
महिला ने दावा किया कि हिरासत में लिए जाने के बाद उसका यौन उत्पीड़न किया गया। गुरुवार को महिला को हाईकोर्ट से जमानत मिल गई। महिला वर्तमान में एम्स (भुवनेश्वर) में उपचार करा रही हैं।
 
क्या बोले पीड़िता के पिता : पीड़िता के पिता ने कहा कि पुलिसकर्मियों ने झूठी कहानी गढ़कर मेरी बेटी को गिरफ्तार किया। हिरासत में मेरी बेटी का यौन उत्पीड़न किया गया। उसके चेहरे और शरीर पर चोट के निशान हैं। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मियों ने न केवल अपराध किया है, बल्कि उनके कृत्य को जघन्य अपराध कहा जा सकता है। उन्हें दंडित किया जाना चाहिए।
 
ओडिशा के पूर्व मुख्य सचिव बिजय कुमार पटनायक ने कहा कि पुलिस को लड़की की पिटाई करने का अधिकार किसने दिया? अगर रात में गश्त के लिए पुलिस नहीं है, तो सरकार क्या कर रही है? विभिन्न योजनाओं पर इतना पैसा खर्च किया जा रहा है, लेकिन सार्वजनिक सुरक्षा पर पैसा क्यों नहीं खर्च किया जा रहा है।
 
क्या बोले मुख्यमंत्री : भुवनेश्वर के एक पुलिस थाने में कथित तौर पर सैन्य अधिकारी को प्रताड़ित करने और उसकी मंगेतर का यौन उत्पीड़न करने के मामले पर मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने कहा कि उनकी सरकार मामले में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेगी। उन्होंने कहा कि सरकार इस मामले में सभी आवश्यक कदम उठा रही है। इसे लेकर कोई चिंता नहीं होनी चाहिए। 
 
मामले पर सियासी बवाल : कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ओडिशा में घटित भयावह घटना ने देश की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस से मदद मांगने गए एक सैन्य अधिकारी को बेरहमी से पीटा गया और उनकी मंगेतर को हिरासत में उत्पीड़ित किया गया। यह घृणित घटना पूरी मानवता को शर्मसार करने वाली है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार में महिलाओं के विरुद्ध अपराध पूरी तरह से बेकाबू और निरंकुश हो चुका है।
 
राहुल ने सवाल किया कि जब सरकारी तंत्र के ही भीतर अन्याय पनपता और शरण पाता है, तो आम नागरिक सहायता की आस किससे लगाए। इस घटना के सभी दोषी सख्त से सख्त कानूनी सजा के पात्र हैं। उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर आज भारत की जनता, खास कर महिलाओं के समक्ष न्याय और सुरक्षा की मिसाल पेश करने की दरकार है।
 
 

सम्बंधित जानकारी

Marathi row : बिहार आओ, पटक-पटककर मारेंगे, मराठी भाषा विवाद में BJP सांसद निशिकांत दुबे की राज ठाकरे को धमकी

Video : 15 फुट लंबे किंग कोबरा को 6 मिनट में महिला वन अधिकारी ने बचाया, वीडियो देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे

Chirag Paswan : बिहार में NDA की परेशानी को क्यों बढ़ा रहे हैं मोदी के 'हनुमान', कानून-व्यवस्था को लेकर नीतीश पर निशाना

Bihar : पूर्णिया में एक ही परिवार के 5 सदस्यों की हत्या, 250 लोगों ने डायन बताकर परिवार को मारा

सऊदी अरब में मृत्युदंड रिकॉर्ड स्तर पर, जानिए कितने लोगों को दी फांसी

Amarnath Yatra : 24000 श्रद्धालुओं ने किए बाबा अमरनाथ के दर्शन, कुल तीर्थयात्रियों की संख्या बढ़कर 93341 हुई

उद्धव ठाकरे ने निशिकांत दुबे पर किया कटाक्ष, बोले- ऐसे 'लकड़बग्घे' सद्भाव बिगाड़ने की कोशिश कर रहे

बिहार वासियों के लिए खुशखबरी, 5 नई ट्रेनों का ऐलान, जानिए लिस्ट

फिर शुरू टैरिफ वॉर : डोनाल्ड ट्रंप ने जापान और दक्षिण कोरिया पर लगाया 25% शुल्क, क्या भारत के साथ होगी मिनी ट्रेड डील?

भोपाल में भारी बारिश, लगा लंबा जाम, रेंग-रेंगकर चल रहे वाहन

अगला लेख