छत्तीसगढ़ की पहली कैबिनेट में किसानों के कर्जमाफी पर होगा निर्णय : बघेल

Webdunia
रविवार, 16 दिसंबर 2018 (22:10 IST)
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मनोनीत मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि उनकी कैबिनेट की पहली बैठक में किसानों की कर्जमाफी एवं झीरम घाटी नक्सल हमले षड्यंत्र की जांच के लिए एसआईटी गठित करने का निर्णय लिया जाएगा।
 
 
बघेल ने राजभवन में सरकार बनाने का दावा पेश करने के बाद पत्रकारों से कहा कि कैबिनेट की पहली बैठक में ही किसानों से समर्थन मूल्य पर 2,500 रुपए प्रति क्विंटल पर धान खरीद करने का निर्णय होगा। सोमवार को वे शपथ लेने के बाद पार्टी आलाकमान से चर्चा कर अपने मंत्रिमंडल का गठन करेंगे।
 
उन्होंने कहा कि 5 वर्ष तक उन्होंने सामूहिक नेतृत्व में पार्टी संगठन चलाया और अब वे 5 वर्ष तक सामूहिक नेतृत्व में सरकार बेहतर ढंग से चलाकर दिखा देंगे। पार्टी ने चुनावों में किसानों ही नहीं, बल्कि दूसरे वर्गों से भी जो चुनावी वादे किए हैं, उसे भी समयबद्ध ढंग से पूरा करेंगे। उन्होंने नक्सलवाद से संबंधित प्रश्न के उत्तर में कहा कि इस समस्या का चुटकी बजाते हल नहीं हो सकता। इसके लिए भी वे पूरे कदम उठाएंगे।
 
बघेल ने कहा कि सोमवार को आयोजित होने वाले उनके शपथ ग्रहण में पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी, लोकसभा में संसदीय दल के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे तथा कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल होंगे। इसके लिए उन्होंने स्वयं बात की है। उनकी स्वीकृति देर शाम तक मिल जाएगी। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

stampede : बेंगलुरु में भगदड़ की घटना में 11 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, खरगे बोले- हादसा दुर्भाग्यपूर्ण

क्या आपका 500 रुपए का नोट नकली तो नहीं? इस तरह पहचानें Fake currency

Stampede : चिन्नास्वामी स्टेडियम में अंदर RCB का जश्न, बाहर लोगों की भगदड़, फोटो खिंचवाने में लगे थे कांग्रेस नेता, BJP ने लगाया आरोप

यादव के बेटे तेज प्रताप के 'जयचंद' जिक्र का क्या है मतलब, जानें क्यों गद्दारों को कहा जाता है 'जयचंद'

राहुल गांधी का लंगड़े घोड़े वाला बयान कमलनाथ, दिग्विजय की सियासत से रिटायरमेंट का संकेत?

सभी देखें

नवीनतम

जापान में तेजी से घट रही जन्म दर, सरकार ने जारी किए आंकड़े

अब आसानी से मिलेगा तत्काल टिकट, 10 मिनट सिर्फ आधार OTP से कर सकेंगे बुकिंग

भगदड़ की बड़ी घटनाएं जब बड़ी संख्या में जनहानि से दहल गया देश, जानिए क्यों होते हैं ऐसे हादसे

तो न्यायपालिका में लोगों का विश्वास खत्म हो जाएगा, CJI गवई ने किस बात को लेकर किया आगाह

बेंगलुरु भगदड़ पर कपिल देव ने कहा, जश्न से ज्यादा महत्वपूर्ण हैं जिंदगियां

अगला लेख