बाईचुंग भूटिया ने छोड़ी तृणमूल कांग्रेस

Webdunia
सोमवार, 26 फ़रवरी 2018 (18:38 IST)
कोलकाता। भारत की फुटबॉल टीम के पूर्व कप्तान बाईचुंग भूटिया ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ने के अपने फैसले की सोमवार को घोषणा की। फुटबॉल खिलाड़ी तृणमूल के टिकट पर दो बार चुनाव लड़े, लेकिन दोनों ही बार उन्हें हार का मुंह देखना पड़ा। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने फैसले की घोषणा की।


भूटिया ने ट्वीट किया, आज मैंने अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस पार्टी की सदस्यता और सभी आधिकारिक तथा राजनीतिक पदों से आधिकारिक तौर पर इस्तीफा दे दिया। अब मैं भारत के किसी भी राजनीतिक दल से जुड़ा हुआ या किसी भी राजनीतिक दल का सदस्य नहीं हूं। भूटिया ने 2014 लोकसभा चुनाव दार्जीलिंग से लड़ा था और 2016 विधानसभा चुनाव सिलीगुड़ी से लड़ा था। दोनों चुनाव में वे हार गए थे।

भूटिया के पार्टी से इस्तीफा देने के बारे में तृणमूल ने कोई टिप्पणी नहीं की। सूत्रों ने बताया कि भूटिया ने अपने फैसले की जानकारी पार्टी को एक महीना पहले दे दी थी। सूत्रों ने बताया कि किसी भी सियासी दल के साथ जुड़ने में भूटिया की अब कोई दिलचस्पी नहीं है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Maharashtra politics : क्या महाराष्ट्र में होने वाला है बड़ा खेला, फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात के सियासी मायने

भारत में कितनी तेजी से बढ़ रही किस धर्म की आबादी? क्या भविष्य में अल्पसंख्यक बन जाएंगे बहुसंख्यक!

निमिषा प्रिया को बचाने के लिए क्या कर रही है भारत सरकार, विदेश मंत्रालय ने दी पूरी जानकारी

Donald Trump की धमकी, रूस से सस्ता तेल, क्या करेगी भारत सरकार, पेट्रोलियम मंत्री बोले- प्लान तैयार

7 महीने में 24 हजार लोगों को काटा, अब भी 30 हजार से ज्‍यादा कुत्‍तों की नहीं हुई नसबंदी, कहां सो रहा निगम प्रशासन

सभी देखें

नवीनतम

Dollar Vs Rupee : डॉलर के मुकाबले रुपया टूटा, जानिए कितनी आई गिरावट...

PM मोदी आज करेंगे बिहार का दौरा, राज्‍य को देंगे 7200 करोड़ की सौगात

Maharashtra : फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात पर क्या बोले आदित्य ठाकरे

AI प्लेन क्रैश पर AAIB का बड़ा बयान, असली वजह बताएंगे, जांच अभी जारी है

UP : राप्ती नदी में डूबने से 3 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी ने जताया शोक

अगला लेख