राजस्थान सरकार का बड़ा फैसला, देवनारायण जयंती पर राजकीय अवकाश घोषित

Webdunia
शुक्रवार, 27 जनवरी 2023 (19:57 IST)
जयपुर। राजस्थान सरकार ने भगवान देवनारायण की जयंती (शनिवार, 28 जनवरी) पर राज्य में राजकीय अवकाश घोषित किया है। एक सरकारी बयान के अनुसार आमजन की आस्था और जनप्रतिनिधियों की मांग को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने यह निर्णय लिया है।

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को भीलवाड़ा जिले के आसींद के गांव मालासेरी में गुर्जर समाज के लोकदेवता भगवान देवनारायण के 1111वें प्राकट्योत्सव में शामिल होंगे। मोदी के राजस्थान दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता की गई है।

देवनारायण बोर्ड के अध्यक्ष जोगेन्द्र सिंह अवाना, उद्योग मंत्री शकुंतला रावत तथा खेल राज्य मंत्री अशोक चांदना सहित विभिन्न जनप्रतिनिधियों ने पत्र लिखकर भगवान देवनारायण जयंती पर अवकाश घोषित करने की मांग की थी।

भगवान देवनारायण की एक गौरक्षक, असहाय लोगों के कष्टों का निवारण करने वाले लोक देवता एवं पराक्रमी योद्धा के रूप में आराधना की जाती है। राजस्थान एवं अन्य राज्यों में बड़ी संख्या में विभिन्न समाज के श्रद्धालुओं द्वारा भगवान श्री देवनारायण की पूजा की जाती है।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

PM मोदी का अमेरिका दौरा, सुर्खियां बना 10 साल पुराना किस्‍सा, बराक ओबामा हो गए थे भावुक

आतिशी दिल्ली की तीसरी महिला मुख्यमंत्री बनीं, देश की 17वीं महिला CM

Bihar : UPSC परीक्षा पास किए बिना 18 साल का लड़का बना IPS Officer, दे रहा था समोसा पार्टी, पुलिस ने ऐसे दबोचा

Tirupati Prasadam Row : तिरुपति मंदिर के लड्डू, अमूल का घी, 7 के खिलाफ FIR, क्यों फैली अफवाह

PM मोदी मणिपुर तो जा नहीं रहे, यूक्रेन युद्ध रुकवाने की कोशिश कर रहे : असदुद्दीन ओवैसी

सभी देखें

नवीनतम

पंजाब में अंतरराज्यीय अवैध बंदूक मॉड्यूल का भंडाफोड़, 17 लोग गिरफ्तार

PM Modi US Visit : पीएम मोदी ने अमेरिकी कंपनियों के CEO के साथ की मुलाकात, द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने पर हुई चर्चा

Petrol Diesel Prices: क्रूड ऑइल के भावों में फिर आई तेजी, बिहार से गोवा तक पेट्रोल डीजल की कीमतों में हुआ परिवर्तन

सुल्तानपुर डकैती मामले में STF को बड़ी सफलता, एक और आरोपी अनुज सिंह मुठभेड़ में ढेर

Weather Updates: दिल्ली में फिर बढ़ी तपिश, जानें देश के अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम

अगला लेख