Joshimath: नृसिंह मंदिर में बड़े आयोजनों पर लगी रोक, मंत्री सतपाल महाराज पहुंचे निरीक्षण को

एन. पांडेय
शुक्रवार, 20 जनवरी 2023 (08:29 IST)
जोशीमठ। जोशीमठ में भू-धंसाव के बढ़ रहे खतरे को देखते हुए नृसिंह मंदिर परिसर में कोई भी बड़ा समारोह या आयोजन करने पर बद्री केदार मंदिर समिति ने रोक लगा दी है। श्रीबद्रीनाथ, केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेन्द्र अजय ने बताया कि स्थानीय नागरिकों और श्रद्धालुजनों के सुझाव पर यह निर्णय लिया गया है। अब जोशीमठ स्थित नृसिंह मंदिर परिसर में किसी भी प्रकार के आयोजन/गतिविधि पर बिना अनुमति के नहीं हो सकेगा।
 
प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, पंचायती राज, ग्रामीण निर्माण, सिंचाई, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज गुरुवार को जोशीमठ पहुंचे। उन्होंने यहां पहुंचने पर कहा कि औली में प्रस्तावित स्नो गेम्स को कराने पर सरकार गंभीरता से विचार कर रही है। इस दौरान कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने जोशीमठ नगर पालिका के अंतर्गत मनोहरबाग, गांधी नगर, नरसिंह मंदिर, जेपी कॉलोनी आदि क्षेत्रों में प्रभावित घरों एवं होटलों में भू-धंसाव से क्षति का जायजा लिया।
 
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि संकट की इस घड़ी में सरकार जोशीमठ की जनता के साथ खड़ी है। प्रभावित लोगों को इस संकट से उबारने के लिए सभी प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने डिस्मेंटल किए जा रहे लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन, होटल माउंट व्यू और मलारी इन का निरीक्षण भी किया। कैबिनेट मंत्री ने आपदा पीडित परिवारों से भी मुलाकात की।
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्या होगा जब ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार आमने सामने होंगे नरेन्द्र मोदी और शहबाज शरीफ

भारत ने बचाई Pakistan के लोगों की जान, ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार हुई बात

क्या है Google Search में नया AI Mode, यूजर के लिए सर्च कैसे होगी आसान

PM मोदी ग्रेजुएशन डिग्री मामला, CIC के आदेश को दिल्ली हाईकोर्ट ने किया रद्द, DU ने दी थी चुनौती

दहेज, पति का अफेयर, रीलबाजी और ब्यूटी पार्लर, ग्रेटर नोएडा की निक्की भाटी के मर्डर की सनसनीखेज कहानी

सभी देखें

नवीनतम

हिमाचल प्रदेश में अचानक आई बाढ़ ने मचाई तबाही, कई जगह भूस्खलन

दुर्गा पूजा के दौरान असम के धुबरी में ‘देखते ही गोली मारने’ के आदेश

वोटर अधिकार यात्रा में शामिल हुईं प्रियंका, BJP पर लगाया पूरे देश में वोट चोरी की साजिश का आरोप

जीतू पटवारी का विवादास्पद बयान, एमपी की महिलाएं पीती हैं देश में सबसे अधिक शराब, सीएम यादव ने की निंदा

एकीकृत सैन्य कमान को लेकर वायुसेना प्रमुख एपी सिंह ने आगाह किया

अगला लेख