ममता बनर्जी को बड़ी राहत, बंगाल में 30 सितंबर को होंगे उपचुनाव

Webdunia
शनिवार, 4 सितम्बर 2021 (13:30 IST)
कोलकाता। चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल में 30 सितंबर को उपचुनाव कराने की घोषणा कर दी है। आयोग की इस घोषणा से मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी को बड़ी राहत मिली है। ओड़िशा की पिपली सीट पर भी 30 सितंबर को ही चुनाव होंगे, जबकि दोनों ही राज्यों के उपचुनाव परिणाम 3 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे। 
 
आयोग के इस फैसले से पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को बड़ी राहत मिली है। 30 सितंबर को बंगाल की भवानीपुर, शमशेरगंज और जंगीपुर में विधानसभा उपचुनाव होंगे। यदि चुनाव समय पर नहीं होते तो ममता की कुर्सी जा सकती थी। क्योंकि ममता नंदीग्राम से चुनाव हारने के बाद राज्य की मुख्‍यमंत्री बनी थीं।
 
भारतीय संविधान के अनुसार मंत्री और मुख्‍यमंत्री हारे हुए या किसी अन्य व्यक्ति को भी बनाया जा सकता है, लेकिन लेकिन उसे 6 माह में सदन की सदस्यता लेना होती है, अन्यथा उसका पद जा सकता है।

हाईकोर्ट से किया था आग्रह : इससे पहले राज्य की तृणमूल सरकार ने चुनाव कराए जाने को लेकर कलकत्ता हाईकोर्ट की शरण ली थी। तृणमूल कांग्रेस की  याचिका में हाईकोर्ट से आग्रह किया गया था कि वह चुनाव आयोग, केंद्रीय गृह मंत्रालय व राज्य चुनाव आयोग को 6 माह की तय समय सीमा में उपचुनाव कराने का आदेश दे। बंगाल सरकार के वकील राम प्रसाद सरकार ने बताया कि सीएम ममता बनर्जी ने 5 मई को शपथ ली थी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

stampede : बेंगलुरु में भगदड़ की घटना में 11 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, खरगे बोले- हादसा दुर्भाग्यपूर्ण

क्या आपका 500 रुपए का नोट नकली तो नहीं? इस तरह पहचानें Fake currency

Stampede : चिन्नास्वामी स्टेडियम में अंदर RCB का जश्न, बाहर लोगों की भगदड़, फोटो खिंचवाने में लगे थे कांग्रेस नेता, BJP ने लगाया आरोप

यादव के बेटे तेज प्रताप के 'जयचंद' जिक्र का क्या है मतलब, जानें क्यों गद्दारों को कहा जाता है 'जयचंद'

राहुल गांधी का लंगड़े घोड़े वाला बयान कमलनाथ, दिग्विजय की सियासत से रिटायरमेंट का संकेत?

सभी देखें

नवीनतम

ओडिशा के अस्पताल में भारी लापरवाही, 6 मरीजों की मौत, सरकार ने दिए जांच के आदेश

बेंगलुरु हादसे पर विराट कोहली बोले- मैं टूट गया हूं, मेरे पास कहने को शब्द नहीं हैं...

Dollar Vs Rupee : डॉलर के मुकाबले रुपया टूटा, जानिए कितनी हुई गिरावट...

पंजाब में मादक पदार्थ के खिलाफ अभियान, अब तक 15500 तस्कर गिरफ्तार, 9087 FIR दर्ज

Bengaluru Stampede : 11 लोगों की मौत का जिम्मेदार कौन? CM सिद्धारमैया ने कहा- 35000 की क्षमता, इकट्ठा हो गए 2-3 लाख लोग, चश्मदीद ने बताया कैसे मची भगदड़

अगला लेख