राजस्थान के डूंगरपुर में बड़ा सड़क हादसा, 4 लोगों की मौत

Webdunia
शनिवार, 4 नवंबर 2023 (18:37 IST)
Big road accident in Rajasthan : राजस्थान के डूंगरपुर जिले में शुक्रवार देर रात एक सड़क हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल हो गया।
 
पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। बिछीवाड़ा के थाना प्रभारी मदनलाल ने बताया कि जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग 48 पर शुक्रवार की देर रात गलत दिशा से आ रही एक कार निजी बस से टकरा गई। हादसे में कार सवार चार युवकों की मौत हो गई।
 
उन्होंने बताया कि घायलों की हालत गंभीर है। शवों को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। सभी मृतक गुजरात के शामलाजी के रहने वाले थे। उन्होंने बताया कि खजूरी की नाल में गलत दिशा से आ रही गुजरात नंबर की कार की गुजरात से डूंगरपुर की ओर जा रही निजी बस से टक्कर हो गई।
 
टक्कर इतनी भीषण थी कि कार सामने से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। मृतकों की पहचान सतीश भाई (25), अंकित निनामा (25), रवि (23) और कौशिक (21) के रूप में हुई।
(भाषा) Edited By : Chetan Gour 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

पूर्व प्रधानमंत्री का पोता बलात्कार मामले में दोषी, कोर्ट में रो पड़ा प्रज्वल, अब सजा का इंतजार

निमिषा प्रिया की फांसी रद्द होने की खबरों का सच, विदेश मंत्रालय ने बताई हकीकत

'रमी' खेलने वाले मंत्री कोकाटे को मिला नया विभाग

किससे है गंगा के ग्रीष्मकालीन प्रवाह का संबंध, IIT रुड़की के रिसर्च में हुआ खुलासा

राहुल गांधी बोले, वोट चोरी करवा रहा है चुनाव आयोग, हमारे पास सबूत

सभी देखें

नवीनतम

क्या है डेड हैंड, रूसी नेता मेदवेदेव की बात सुनकर क्यों भड़क गए ट्रंप, तैनात की परमाणु पनडुब्बियां

त्रिस्तरीय पंचायती चुनाव में BJP को मिली बड़ी जीत, 358 में से 125 सीटों पर जमाया कब्जा

झारखंड के शिक्षा मंत्री के सिर में लगी चोट, विमान से दिल्ली ले जाएंगे

मंत्री गोविंद सिंह राजपूत पर आदिवासियों की जमीन कब्जाने का आरोप, भूपेंद्र सिंह ने सदन में घेरा

क्या भारत रूस से तेल नहीं खरीदेगा, ट्रंप के दावे पर हड़कंप, जानिए क्या है सच्चाई?

अगला लेख