rashifal-2026

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

उत्तराखंड में बड़ा हादसा, गहरी खाई में गिरी बस, 3 यात्रियों की मौत, कई घायल

Advertiesment
हमें फॉलो करें Uttarakhand bus accident News

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

देहरादून (उत्तराखंड) , मंगलवार, 3 फ़रवरी 2026 (12:10 IST)
Uttarakhand bus accident News : उत्तराखंड के देहरादून जिले में आज बड़ा सड़क हादसा हो गया। हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) की एक बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। खबरों के अनुसार, इस हादसे में 2 महिलाओं और एक पुरुष समेत 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई यात्री घायल हो गए, जिसमें कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद पुलिस और एसडीआरएफ रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए मौके पर पहुंच चुके हैं और बचाव अभियान शुरू कर दिया है। घटना पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गहरा दुख जताया।

खबरों के अनुसार, उत्तराखंड के देहरादून जिले में आज बड़ा सड़क हादसा हो गया। हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) की एक बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। खबरों के अनुसार, इस हादसे में 2 महिलाओं और एक पुरुष समेत 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई यात्री घायल हो गए, जिसमें कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।
ALSO READ: जम्मू-कश्मीर के डोडा में सैन्‍य वाहन खाई में गिरा, 10 की मौत, 7 गंभीर जख्‍मी
घटना के बाद पुलिस और एसडीआरएफ रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए मौके पर पहुंच चुके हैं और बचाव अभियान शुरू कर दिया है। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। बस में कुल 30 लोग सवार थे। ये हादसा क्वाणु के पास शूदोई में हुआ। ये बस चौपाल-नेरवा से वाया विकासनगर (उत्तराखंड) होकर पांवटा साहिब की तरफ जा रही थी।

दुर्घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। हादसे की जानकारी बस के परिचालक ने पुलिस को फोन करके दी। प्रथम दृष्टया हादसे का कारण किसी दूसरे वाहन को पास देते समय होना बताया जा रहा है। बचाव अभियान शुरू कर दिया है। फिलहाल दुर्घटना के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। प्रशासन और परिवहन विभाग द्वारा मामले की जांच की जा रही है।
ALSO READ: हिमाचल के सिरमौर में खाई में गिरी बस, 14 की मौत
मुख्यमंत्री धामी ने जताया दुख : घटना पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गहरा दुख जताया। उन्होंने एक्स पर ट्वीट कर लिखा, हमें कालसी इलाके में हिमाचल ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन की बस के एक्सीडेंट की दुखद खबर मिली है। मैंने डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट से फोन पर बात की और जरूरी निर्देश दिए।
Edited By : Chetan Gour

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

LIVE: ट्रेड डील पर संसद मेें विपक्ष पर जेपी नड्‍डा का हमला, जानिए क्या कहा?