Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
Thursday, 17 April 2025
webdunia

राजद को लगा झटका, बिहार के शिक्षा मंत्री के बड़े भाई bjp में हुए शामिल

Advertiesment
हमें फॉलो करें Ramchandra Prasad Yadav
, शनिवार, 1 जुलाई 2023 (12:06 IST)
पटना। बिहार के शिक्षा मंत्री एवं राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के वरिष्ठ नेता चंद्रशेखर के बड़े भाई रामचंद्र प्रसाद यादव भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए हैं। रामचंद्र प्रसाद यादव ने दावा किया कि लालू प्रसाद की पार्टी राजद ने दलितों और वंचितों के उत्थान के लिए कुछ नहीं किया।
 
यादव शुक्रवार को यहां प्रदेश भाजपा इकाई मुख्यालय में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हुए। यादव ने भाजपा में शामिल होने के बाद कहा कि यदि भाजपा उन्हें मधेपुरा विधानसभा सीट से टिकट देती है जिसका प्रतिनिधित्व वर्तमान में उनके छोटे भाई कर रहे हैं तो वे निश्चित रूप से वहां से राजद के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे।
 
उन्होंने दावा किया कि राजद ने दलितों और समाज के वंचित वर्गों के उत्थान के लिए कुछ नहीं किया जबकि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उनके लिए बहुत कुछ किया है। चंद्रशेखर मधेपुरा से 3 बार से विधायक हैं।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

दिल्ली में मंदिर के बाहर मिला भैंस का कटा सिर, 2 आरोपी गिरफ्तार