Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

बिहार में बाढ़ के कहर से 78 लोगों की मौत, 45 लाख से अधिक की आबादी प्रभावित

हमें फॉलो करें बिहार में बाढ़ के कहर से 78 लोगों की मौत, 45 लाख से अधिक की आबादी प्रभावित
, गुरुवार, 18 जुलाई 2019 (22:17 IST)
पटना। बिहार के 12 जिलों में आई बाढ़ से अब तक 78 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 45 लाख 40 हजार से अधिक की आबादी प्रभावित हुई है।
 
आपदा प्रबंधन विभाग से बुधवार को प्राप्त जानकारी के मुताबिक बिहार के 12 जिलों (शिवहर, सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर, पूर्वी चंपारण, मधुबनी, दरभंगा, सहरसा, सुपौल, किशनगंज, अररिया, पूर्णिया एवं कटिहार) में अब तक 78 लोगों की मौतें हुई हैं जबकि 45 लाख 40 हजार से अधिक की आबादी प्रभावित हुई है।
 
बिहार में बाढ़ से अब तक 78 लोगों की मौत हुई है जिसमें सीतामढ़ी में 18, मधुबनी में 14, अररिया में 12, शिवहर एवं दरभंगा में 9-9, पूर्णिया में 7, किशनगंज में 4 और सुपौल में 3 मौतें हुई हैं। बाढ़ प्रभावित इन 12 जिलों में कुल 130 राहत शिविर चलाए जा रहे हैं, जहां 1 लाख 13 हजार से अधिक लोग शरण लिए हुए हैं और उनके भोजन की व्यवस्था के लिए 1,119 सामुदायिक रसोई चलाई जा रही है।
webdunia
राहत एवं बचाव कार्य के लिए एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की कुल 26 टीमें तैनात की गई हैं तथा 125 मोटरबोट का इस्तेमाल किया जा रहा है।

केंद्रीय जल आयोग से प्राप्त जानकारी के मुताबिक बिहार की कई नदियां (गंडक, बूढ़ी गंडक, बागमती, अधवारा समूह, कमला बलान, कोसी, महानंदा और परमान नदी) विभिन्न स्थानों पर गुरुवार सुबह खतरे के निशान से ऊपर बह रही थीं।
 
भारत मौसम विभाग के अनुसार बिहार की सभी नदियों के जलग्रहण क्षेत्रों में शुक्रवार सुबह तक हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

केरल के 3 जिलों के लिए मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया, इर्नाकुलम जिले में भीषण बारिश का अनुमान