नीतीश ने बदला कानून मंत्री कार्तिक कुमार का विभाग, क्यों मचा था बवाल?

Webdunia
बुधवार, 31 अगस्त 2022 (08:35 IST)
पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गृहमंत्री कार्तिक कुमार का विभाग बदलकर उन्हें गन्ना उद्योग विभाग की जिम्मेदारी सौंपी है। गृह मंत्रालय की कमान शमीम अहमद को सौंपी गई है। कार्तिक कुमार के खिलाफ अपहरण के एक मामले में गिरफ्तारी वारंट जारी गया है।
 
उल्लेखनीय है कि एमएलसी कार्तिक कुमार 16 अगस्त को आरजेडी कोटे से मंत्री पद की शपथ ली थी। उन्हें राज्य का कानून मंत्री बनाया गया था। शपथ ग्रहण करने से ठीक एक दिन बाद कोर्ट की तरफ से उनको किडनैपिंग के मामले में वारंट जारी किया गया। इसके बाद से ही कार्तिकेय सिंह के साथ ही नीतीश कुमार विपक्ष के निशाने पर थे।
 
क्या है पूरा मामला : बिहार के कानून मंत्री कार्तिक कुमार के खिलाफ यह वारंट साल 2014 में एक बिल्डर के अपहरण के मामले को लेकर जारी हुआ है। अपहरण का यह मामला दानापुर इलाके के बिल्डर के अपहरण का है। इस केस में कार्तिकेय सिंह आरोपी हैं। कार्तिक कुमार पर पेशी पर नहीं पहुंचने का आरोप है। मीडिया ने मंत्री बनने के बाद कार्तिकेय सिंह से सवाल पूछे कि क्या वे कोर्ट के सामने सरेंडर करेंगे तो वे सवालों से बचते हुए नजर आए।
 
वकील ने बताया निर्दोष : कार्तिक कुमार के वकील का कहना है कि जिस मुकदमे के बारे में कहा जा रहा है कि अपहरण के मामले में कार्तिक कुमार फरार चल रहे हैं, वो बिलकुल बेबुनियाद है। उस मुकदमें के FIR में वे अभियुक्त नहीं हैं। उनके खिलाफ कोई भी सबूत नहीं मिला है, पुलिस ने उन्हें निर्दोष बताया है।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

सरकार से क्या चाहते हैं लोग? कर की दरें कम हों या छूट की सीमा बढ़े

Vision IAS पर सिविल सेवा परीक्षा के भ्रामक विज्ञापन के चलते 3 लाख का जुर्माना

हिंदुओं के नाम से लिया था होटलों का लाइसेंस, चला रहे थे मुस्लिम, GSRTC ने की कार्रवाई

भारत प्रत्यर्पित होगा मुंबई हमले का दोषी तहव्वुर राणा, अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने दी मंजूरी

CBI ने देश भर में 350 करोड़ के क्रिप्टो पोंजी घोटाले का किया भंडाफोड़

सभी देखें

नवीनतम

'सत्ता के सेमीफाइनल' में जीत से जमी धामी की धमक

महाकुंभ : अखिलेश यादव ने प्रयागराज पहुंचकर लगाई संगम में डुबकी, BJP ने कहा- अब सकारात्मक बोलेंगे

कर्तव्य पथ पर दिखा डेयरडेविल्स शो, आसमान में गरजे राफेल-सुखोई, परेड में सेना का मनमोहक अंदाज

Indore : वीर शहीदों के प्रति नगर निगम की शर्मसार करने वाली लापरवाही, कब जागेंगे शहर के जिम्मेदार

MP : गणतंत्र दिवस पर CM यादव के बड़े ऐलान, इंदौर में फहराया तिरंगा

अगला लेख