Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

बिहार के मंत्री ने बताई भगवान शिव और हनुमानजी की जाति

Advertiesment
हमें फॉलो करें Bihar minister
, बुधवार, 28 अगस्त 2019 (22:24 IST)
पटना। बिहार के खनन मंत्री बृज किशोर बिंद ने भगवान शिव को बिंद जाति बताया है। मंत्री ने कहा कि हनुमान चालीसा के मुताबिक, हनुमान जी भी बिंद समाज से ही आते हैं।

बृज किशोर बिंद ने कहा कि शंकर भगवान जात के बिंद थे। मंत्री ने प्रमाण के तौर पर शिव पुराण और प्राचीन भारत के इतिहास से जुड़ी एक किताब का हवाला दिया है जिसके लेखक विद्याधर महाजन हैं।

उन्होंने कहा कि शिव पुराण में वर्णित है कि भगवान शिव बिंद जाति से थे। जब भगवान कृष्ण 'ग्वाला' (चरवाहा) हो सकते हैं, तो भगवान राम क्षत्रिय हो सकते हैं, फिर भगवान शिव 'बिंद' क्यों नहीं हो सकते।

webdunia
उन्होंने भगवान हनुमान को भी शिव का अंश बताते हुए बिंद जाति का ही बताया। गौरतलब है कि बिहार में बिंद जाति अति पिछड़ी श्रेणी में आती है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

अस्पताल में बच्चा बदला, अब होगा डीएनए टेस्ट