Hanuman Chalisa

बिहार में भारी बारिश से 57 लोगों की मौत

Webdunia
बुधवार, 22 जून 2016 (15:53 IST)
पटना। बिहार में भारी बारिश और आंधी-तूफान के चलते 57 लोगों की मौत हो गई है और 24 अन्य घायल हो गए हैं।
प्रधान सचिव (आपदा प्रबंधन) व्यासजी ने बताया कि मंगलवार से बिहार में आंधी-तूफान के साथ हुई भारी बारिश से 57 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 24 अन्य घायल हुए हैं। उन्होंने बताया कि पटना जिले के विभिन्न हिस्सों में 6 लोगों की मौत हो गई जबकि बक्सर जिले में पांच लोगों की मौत हुई है।
 
नालंदा, भोजपुर, रोहतास, कैमूर, औरंगाबाद, पूर्णिया में 4-4 लोगों की मौत हुई है जबकि कटिहार, सहरसा और सारण जिलों में 3-3 लोगों की मौत हुई है।
 
उन्होंने बताया कि भागलपुर, मुंगेर, समस्तीपुर जिलों में 2-2 लोगों की मौत हुई है जबकि बांका, मधेपुरा, मुजफ्फरपुर और पश्चिमी चंपारण जिलों में 1-1 मौत हुई है। उन्होंने बताया कि 3 अन्य मौतें अन्य इलाकों में हुई हैं।
 
प्रधान सचिव ने बताया कि विभिन्न जिलों में बिजली गिरने की घटनाओं में 24 अन्य लोग घायल हो गए तथा 13 पशुओं की भी मौत हो गई है।
 
उन्होंने बताया कि मृतकों के परिजनों को 4 लाख रुपए का मुआवजा दिया जाएगा और कुछ मामलों में प्रभावित परिवारों को पहले ही आर्थिक सहायता मुहैया करा दी गई है। व्यासजी ने बताया कि घायल लोगों के मामले में चोट की गंभीरता के आधार पर मुआवजे की राशि तय की जाएगी। (भाषा)
Show comments

जरूर पढ़ें

डोनाल्ड ट्रंप बोले- मुझे भारत पसंद, प्रधानमंत्री मोदी का बहुत बड़ा फैन, अमेरिकी राजदूत को आया सरप्राइज कॉल

पश्चिम बंगाल के फालता में BJP की प्रचंड जीत, देबांग्शु पांडा ने जहांगीर खान को 1 लाख से ज्यादा वोटों से दी शिकस्‍त, शुभेंदु अधिकारी की भविष्यवाणी हुई सच

Hormuz को लेकर जल्द आ सकती है खुशखबरी, भारत में Marco Rubio का बड़ा बयान

क्या डोनाल्ड ट्रंप नहीं करेंगे ईरान पर हमला, Hormuz पर किसका कंट्रोल, तय हुआ शांति समझौता

Cockroach janta party पर सियासी घमासान, पाकिस्तान और जॉर्ज सोरोस का समर्थन, रिजिजू के आरोपों पर क्या बोले अभिजीत दिपके

सभी देखें

नवीनतम

जस्टिस स्वर्णकांता ने किया बहिष्कार तो माने अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया ने भी की हां

किस मामले को लेकर बौखलाया चीन, भारत से कहा- बीच में मत पड़ो, यह हमारा मामला

Stock Market : कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट से शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 1073 अंक चढ़ा, निफ्टी 24000 के पार

राजकोट बनेगा ‘जीरो वेस्ट सिटी’? 17.70 करोड़ के MRF सेंटर और CBG प्लांट से टॉप-10 स्वच्छ शहरों में जगह बनाने की तैयारी

पत्नी संग ताजमहल पहुंचे अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो, डायना बेंच पर खिंचवाई फोटो

अगला लेख