चलती कार पर बाइक सवारों ने की गोलीबारी, घटना से मची अफरातफरी

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शनिवार, 15 जून 2024 (23:43 IST)
Bike riders opened fire on a moving car : कोलकाता के बाहरी हिस्से बेलघरिया में शनिवार दोपहर बाइक सवार बदमाशों ने चलती लग्जरी कार पर ताबड़तोड़ गोलीबारी की। इस घटना से अफरातफरी मच गई। पुलिस ने 2 मोटरसाइकिलों पर सवार बदमाशों का पता लगाने के लिए नाकाबंदी की है।
ALSO READ: Delhi में सैलून के अंदर गोलीबारी, 2 लोगों की मौत
इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि कार में कारोबारी और उनके चालक सवार थे और वे सुरक्षित बच गए। उन्होंने बताया कि गाड़ी के बाईं ओर आठ गोलियां लगीं। व्यस्त बीटी रोड पर हुई इस घटना से अफरातफरी मच गई, जहां कई कार्यालय व व्यावसायिक प्रतिष्ठान हैं और कमरहाटी नगर पालिका भवन भी पास में ही स्थित है।
 
पुलिस ने दो मोटरसाइकिलों पर सवार बदमाशों का पता लगाने के लिए नाकाबंदी की है। घटनास्थल के पास ही बेलघरिया थाना भी स्थित है। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने कहा कि यह घटना तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) शासन के तहत राज्य में बढ़ती अराजकता को साबित करती है, जहां बंदूकधारी बदमाश कोलकाता और इसके बाहरी इलाकों में लोगों पर हमला कर रहे हैं।
ALSO READ: कार शोरूम गोलीबारी मामले का आरोपी मुठभेड़ में ढेर, दिल्ली पुलिस ने बिछाया था जाल
उन्होंने कहा कि एक दिन पहले मध्य कोलकाता में दोपहिया वाहनों की पार्किंग को लेकर हुए विवाद में अज्ञात हमलावरों ने एक युवक को गोली मारकर घायल कर दिया था। उन्होंने आरोप लगाया, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी अपराधियों पर लगाम लगाने के लिए कुछ नहीं कर रही है और उनकी पुलिस ट्रकों से रिश्वत वसूलने में व्यस्त है। तृणमूल नेता कुणाल घोष ने कहा कि यह कभी-कभार होने वाली घटना है और राज्य में कुल मिलाकर कानून व्यवस्था की स्थिति अच्छी है। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

भारत से क्यों नाखुश है रूस, इसका यूक्रेन से है कनेक्शन

कठुआ में गरजे CM योगी आदित्यनाथ, कहा- पाकिस्तान के हो जाएंगे 3 टुकड़े

कौन है वो रहस्‍यमयी महिला, जिसकी तलाश में जुटी पुलिस, क्‍या है देवेंद्र फडणवीस के दफ्तर से कनेक्‍शन?

कलाम का राष्ट्रपति बनना लादेन के आतंकवादी बनने के समान, NCP नेता की पत्नी के बयान से बवाल

केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी बोले, अब राजनीति सिर्फ सत्ता के लिए होती है

सभी देखें

नवीनतम

भू कानून पर CM पुष्कर धामी का बड़ा एलान, जमीन का दुरोपयोग करने वालों पर कसेगा शिकंजा

जम्मू में PM मोदी को याद आई सर्जिकल स्ट्राइक, कहा 3 खानदानों से लोग त्रस्त

बिजनौर में ग्रामीणों ने हमलावर तेंदुए को पीट पीटकर मार डाला

भूटान ने की संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद भारत के स्थायी सदस्य बनने की पैरवी

तमिलनाडु में टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स की फैक्टरी में भीषण आग

अगला लेख