Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

OMG, 3 उबले अंडे का यह बिल देखकर हैरान रह जाएंगे आप

Advertiesment
हमें फॉलो करें OMG, 3 उबले अंडे का यह बिल देखकर हैरान रह जाएंगे आप
, शुक्रवार, 15 नवंबर 2019 (09:18 IST)
मशहूर संगीतकार शेखर रविजानी को एक होटल में 3 उबले अंडे का ऑर्डर देना खासा महंगा पड़ गया। उबले अंडों का बिल देख शेखर हैरान रह गए।
 
शेखर रविजानी ने अपने इस बिल की तस्‍वीर खुद सोशल मीडिया पर शेयर की है। होटल ने सिर्फ 3 अंडे के लिए 1350 रुपए और टैक्‍स के साथ 1672 रुपए का बिल थमा दिया। उन्‍होंने इस बिल का फोटो शेयर करते हुए लिखा, '3 अंडे की सफेदी के लिए 1672 रुपये? ये कुछ ज्‍यादा ही महंगा खाना नहीं है।
 
webdunia
सोशल मीडिया पर लोगों ने इस पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की। बिल देख हैरान एक यूजर ने पूछा कि सोने का अंडा था क्या? एक अन्य यूजर ने उन्हें सलाह देते हुए कहा कि हयात की जगह अगर ठेले से अंडा खरीदते तो मात्र 15 रुपए में मिल जाता।
 
एक अन्य यूजर ने तंज कसत हुए कहा कि यह शॉकिंग नहीं है। 5 स्टार मुर्गी ने अंडे दिए होंगे तो स्टैंडर्ड तो मैच होना बनता है। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

झारखंड में भाजपा का नया नारा, अपने दम पर 'अबकी बार 65 पार'