बिप्लब कुमार देब 9 मार्च को लेंगे त्रिपुरा के मुख्यमंत्री पद की शपथ

Webdunia
मंगलवार, 6 मार्च 2018 (18:51 IST)
अगरतला। त्रिपुरा के मनोनीत मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब 9 मार्च को शपथ ग्रहण करेंगे। देब को आज नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक में विधायक दल का नेता चुना गया। वह राज्य के दसवें मुख्यमंत्री के रुप में शपथ लेंगे। 

विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद देब ने मीडिया को बताया की शपथ ग्रहण समारोह 9 मार्च को सुबह साढे दस बजे आयोजित होगा। उन्होंने बताया कि शपथग्रहण समारोह के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों को निमंत्रण भेज गया है।   

देब ने उम्मीद जताई कि शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री शामिल होंगे। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष देब की अगुवाई में पार्टी ने त्रिपुरा में मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के 25 वर्ष के वर्चस्व को तोड़ा है। देब की अगुवाई में भाजपा ने 60 सदस्यीय विधानसभा में अकेले 35 सीटें हासिल कीं।

पार्टी ने विधानसभा का चुनाव आईपीएफटी के साथ मिलकर लड़ा था और उसके गठबंधन को कुल 43 सीटें मिली हैं जबकि पिछले 25 साल से सत्तारुढ माकपा को 16 सीटों पर ही संतोष करना पड़ा। एक सीट पर चुनाव स्थगित हो गया था। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

5000 धर्मांतरण, लव जिहादियों की गैंग, माफिया से कनेक्शन, छांगुर का दिल दहलाने वाला सच

ED के सामने पेश हुए रॉबर्ट वाड्रा, पत्नी प्रियंका गांधी भी थीं साथ

AI हादसे की शुरुआती रिपोर्ट ने खड़े किए सवाल, क्या हैं DGCA के नए आदेश

नूंह में मजार क्षतिग्रस्त, कड़ी सुरक्षा के बीच बृजमंडल जलाभिषेक यात्रा शुरू, 2023 में भड़की थी हिंसा

Hate Speech पर SC सख्त, केंद्र और राज्यों को सख्त निर्देश, नफरत फैलाने वाले कंटेंट बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे, तुरंत लगाएं लगाम

सभी देखें

नवीनतम

मोटापे की फिक्र या फास्‍टफूड माफिया की साजिश, समोसे जलेबी नाश्‍ते पर चेतावनी, पित्‍जा बर्गर क्‍या अमृत है?

LIVE : शुभांशु शुक्ला ने रचा इतिहास, ISS पर तिरंगा लहराकर धरती पर लौटे

सुप्रीम कोर्ट ने याचिकाकर्ता से पूछा, आप कुत्तों को अपने घर पर खाना क्यों नहीं देते?

शुभांशु शुक्ला धरती पर लौटे, माता पिता की आंखों से निकले आंसू, जानिए क्या कहा?

क्या बंद होने वाला है 500 रुपये का नोट? जानें क्या है वायरल मैसेज और सच्चाई

अगला लेख