MLA को भारी पड़ा क्रिकेट, पिच पर गिरने से घायल

Webdunia
मंगलवार, 26 दिसंबर 2023 (08:22 IST)
Odisha news in hindi : बीजू जनता दल (बीजद) विधायक भूपेंद्र सिंह को क्रिकेट खेलना भारी पड़ गया। बल्लेबाजी के दौरान संतुलन बिगड़ने से वे पिच पर गिर पड़े। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। 

भूपेंद्र सिंह सोमवार को कालाहांडी जिले के बेलखंडी में एक खेल कार्यक्रम का उद्घाटन करने के बाद संतुलन बिगड़ने और क्रिकेट पिच पर गिरने से घायल हो गए।
 
अधिकारियों ने बताया कि यह घटना तब हुई जब नारला के विधायक सिंह क्रिकेट टूर्नामेंट के उद्घाटन के दौरान बल्लेबाजी में अपना हाथ आजमा रहे थे। उन्होंने बताया कि विधायक को सिर पर चोट लगी है।
 
उन्होंने बताया कि 72 वर्षीय सिंह को तुरंत नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां उनका इलाज किया जा रहा है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Maharashtra politics : क्या महाराष्ट्र में होने वाला है बड़ा खेला, फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात के सियासी मायने

भारत में कितनी तेजी से बढ़ रही किस धर्म की आबादी? क्या भविष्य में अल्पसंख्यक बन जाएंगे बहुसंख्यक!

निमिषा प्रिया को बचाने के लिए क्या कर रही है भारत सरकार, विदेश मंत्रालय ने दी पूरी जानकारी

Donald Trump की धमकी, रूस से सस्ता तेल, क्या करेगी भारत सरकार, पेट्रोलियम मंत्री बोले- प्लान तैयार

7 महीने में 24 हजार लोगों को काटा, अब भी 30 हजार से ज्‍यादा कुत्‍तों की नहीं हुई नसबंदी, कहां सो रहा निगम प्रशासन

सभी देखें

नवीनतम

Dollar Vs Rupee : डॉलर के मुकाबले रुपया टूटा, जानिए कितनी आई गिरावट...

PM मोदी आज करेंगे बिहार का दौरा, राज्‍य को देंगे 7200 करोड़ की सौगात

Maharashtra : फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात पर क्या बोले आदित्य ठाकरे

AI प्लेन क्रैश पर AAIB का बड़ा बयान, असली वजह बताएंगे, जांच अभी जारी है

UP : राप्ती नदी में डूबने से 3 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी ने जताया शोक

अगला लेख