भाजपा का बिहार पुलिस पर बहुसंख्यकों को निशाना बनाने का आरोप

Webdunia
शनिवार, 7 अप्रैल 2018 (18:15 IST)
पटना। बिहार में सत्तारुढ़ गठबंधन की प्रमुख सहयोगी पार्टी भाजपा ने प्रशासन पर विभिन्न जिलों में हाल में सांप्रदायिक हिंसा के बाद बहुसंख्यक समुदाय के लोगों के खिलाफ पक्षपातपूर्ण तरीके से कार्रवाई करने का आरोप लगाया है।


भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष देवेश कुमार, राज्य विधानसभा में मुख्य सचेतक अरुण कुमार सिन्हा, विधायक संजीव चौरसिया और मीडिया प्रभारी पंकज सिंह के शिष्टमंडल ने शुक्रवार को पुलिस महानिदेशक केएस द्विवेदी को दिए गए एक ज्ञापन में यह आरोप लगाया।

पंकज सिंह ने बताया कि ज्ञापन में यह कहा गया है कि औरंगाबाद, नालंदा और समस्तीपुर जैसे जिलों में बहुसंख्यक समुदाय ने अल्पसंख्यक समुदाय के असामाजिक तत्वों की उकसावे की कार्रवाइयों के बाद ही आक्रमण किया।

भाजपा शिष्टमंडल ने यह भी आरोप लगाया कि रामनवमी के आसपास हुई घटनाओं के बाद बड़ी संख्या में बहुसंख्यक समुदाय के लोगों को गिरफ्तार किया गया जबकि प्रशासन ने अल्पसंख्यकों के प्रति नरमी बरती। भाजपा शिष्टमंडल ने सभी निर्दोष लोगों को रिहा करने और इन घटनाओं के दौरान पुलिस की तरफ से अपनाए गए कथित पक्षपातपूर्ण रुख की उच्चस्तरीय जांच की मांग की।

बजट सत्र के दौरान राज्य विधानसभा में राजद, कांग्रेस और भाकपा (माले) ने राज्य में सांप्रदायिक हिंसा के उभार का मुद्दा कई बार उठाया था। अनेक मौकों पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सांप्रदायिक हिंसा पर अप्रसन्नता जताई। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

stampede : बेंगलुरु में भगदड़ की घटना में 11 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, खरगे बोले- हादसा दुर्भाग्यपूर्ण

क्या आपका 500 रुपए का नोट नकली तो नहीं? इस तरह पहचानें Fake currency

Stampede : चिन्नास्वामी स्टेडियम में अंदर RCB का जश्न, बाहर लोगों की भगदड़, फोटो खिंचवाने में लगे थे कांग्रेस नेता, BJP ने लगाया आरोप

यादव के बेटे तेज प्रताप के 'जयचंद' जिक्र का क्या है मतलब, जानें क्यों गद्दारों को कहा जाता है 'जयचंद'

राहुल गांधी का लंगड़े घोड़े वाला बयान कमलनाथ, दिग्विजय की सियासत से रिटायरमेंट का संकेत?

सभी देखें

नवीनतम

ड्रोन अटैक के बाद ट्रंप से बोले पुतिन, यूक्रेनी हमले का जवाब देगा रूस

विश्व पर्यावरण दिवस 2025 की थीम और महत्व

05 जून को विश्व पर्यावरण दिवस, जानें पर्यावरण संरक्षण पर 20 प्रेरणादायक और प्रभावी स्लोगन

मोबाइल चोरी के शक में मासूम को उल्टा लटकाया, पीटा, दिए बिजली के झटके

LIVE : गुजरात में कोरोना के 119 नए मामले, महाराष्ट्र में भी मिले 105 संक्रमित

अगला लेख