दिल्ली में भाजपा का घोषणा पत्र, 10 रुपए में खाना, कोई नया कर नहीं

Webdunia
रविवार, 16 अप्रैल 2017 (16:26 IST)
नई दिल्ली। भाजपा ने दिल्ली नगर निगमों में फिर से विजयी होने पर अगले पांच साल तक किसी प्रकार का नया कर नहीं लगाने का वादा करते हुए भ्रष्टाचार पर अंकुश और पारदर्शिता के लिए सेवाओं को ऑनलाइन करने पर जोर दिया है।
 
23 अप्रैल को होने वाले निगम चुनाव में भाजपा लगातार तीसरी बार काबिज होने के लिए प्रयासरत है। पार्टी ने निगम चुनावों के लिए 41 सूत्री संकल्प पत्र जारी किया जिसमें गरीबों के लिए 10 रुपये में भोजन, सभी प्रकार के लाइसेंसों के लिए एकल खिड़की सुविधा, ढलाव मुक्त दिल्ली, स्वच्छता पर जोर और प्राथमिक शिक्षा तथा स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने जैसे कई लोक लुभावने वादे किए हैं।
 
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने पार्टी के कई अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ आज संकल्प पत्र जारी करते हुए कहा कि निगमों में भ्रष्टाचार को कतई बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। दिल्ली भारत का दर्पण है और देश की आत्मा है। राजधानी को स्मार्ट सिटी बनाने के लिए भाजपा विजयी होने पर पारदर्शी, भ्रष्टाचार मुक्त शासन और स्वच्छता से भरपूर नागरिक जीवन और बुनियादी सेवाओं का लाभ कोने-कोने तक पहुंचाने पर जोर देगी।
 
इस मौके पर भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनय सहस्त्रबुद्धे, दिल्ली प्रभारी श्याम जाजू, केन्द्रीय मंत्री हर्षवर्द्धन, विजय गोयल, संकल्प कमेटी के संयाेजक परवेश वर्मा, सांसद रमेश विधुरी, उदित राज, महेश गिरी, वरिष्ठ नेता विजय कुमार मल्होत्रा, विधानसभा में विपक्ष के नेता बिजेन्द्र गुप्ता समेत दिल्ली इकाई के सभी प्रमुख नेता मौजूद थे। (वार्ता)
Show comments

जरूर पढ़ें

फोटोबाजी के चक्कर में 6 फुट गहरे गड्ढे में गिरे नेताजी, नींव में सीमेंट डालने की कोशिश में फिसला पैर

निमिषा प्रिया के परिजन फांसी टलने से खुश, जिंदा रहने की उम्मीद भी बढ़ी

चीन में जिनपिंग-जयशंकर की मुलाकात पर राहुल गांधी का तंज, विदेश मंत्री चला रहे हैं सर्कस

Samosa, जलेबी जैसे फूड प्रोडक्ट पर चेतावनी लेबल, स्वास्थ्य मंत्रालय ने नहीं दिया निर्देश, पीआईबी ने बताया सच

मोटापे की फिक्र या फास्‍टफूड माफिया की साजिश, समोसे जलेबी नाश्‍ते पर चेतावनी, पित्‍जा बर्गर क्‍या अमृत है?

सभी देखें

नवीनतम

झारखंड के मुख्‍यमंत्री सोरेन से मिले केजरीवाल, शिबू सोरेन का हालचाल जाना

और कितनी बेवफा होंगी पत्‍नियां, अब सेल्‍फी के बहाने पति के कत्‍ल की कोशिश

रेलवे रिजर्वेशन व्यवस्था में फिर बदलाव, जानिए कितने लोगों को मिलेगा ट्रेन का वेटिंग टिकट

20 साल छोटे लड़के से प्रेम संबंध, पति को छोड़ 2 बेटियों के साथ प्रेमी के घर पहुंच गई महिला

कावड़ यात्रा पर दिग्विजय सिंह का विवादित पोस्ट, लिखा एक देश दो कानून

अगला लेख