Publish Date: Thu, 19 Aug 2021 (22:02 IST)
Updated Date: Thu, 19 Aug 2021 (22:05 IST)
मध्यप्रदेश के कटनी जिले से भाजपा नेता का विवादित बयान सामने आया है। जब उनसे पेट्रोल की बढ़ती कीमत को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि अफगानिस्तान चले जाइए...
खबरों के अनुसार, यह मामला मध्यप्रदेश का है, जहां कटनी भाजपा जिला अध्यक्ष रामरतन पायल से देश और राज्य में बढ़ती महंगाई पर सवाल किया तो वे बोले, अगर लोगों को यहां पेट्रोल का मूल्य बहुत ज्यादा लग रहा है तो वे सभी अफगानिस्तान चले जाएं, वहां पेट्रोल के दाम 50 रुपए लीटर हैं।
गौरतलब है कि अफगानिस्तान में पेट्रोल की कीमत बहुत कम है, लेकिन आतंक के चलते वहां पेट्रोल भराने वाला कोई नहीं है और इसी के मद्देनजर भाजपा नेता ने यह बयान दिया है।