BJP नेता बोले- इंडिया का नाम बदलकर करेंगे भारत, कोलकाता में विदेशियों की हटाएंगे प्रतिमा

Webdunia
रविवार, 10 सितम्बर 2023 (13:53 IST)
West Bengal News : पश्चिम बंगाल से भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता दिलीप घोष ने रविवार को कहा कि इंडिया का नाम बदलकर भारत किया जाएगा और कोलकाता में विदेशियों की प्रतिमाएं भी हटाई जाएंगी। मेदिनीपुर से सांसद घोष ने कहा कि जो लोग नाम बदलने के खिलाफ हैं, वे देश छोड़कर जा सकते हैं।
 
खड़गपुर शहर में ‘चाय पर चर्चा’ कार्यक्रम में भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष घोष ने कहा, जब पश्चिम बंगाल में हमारी पार्टी सत्ता में आएगी, तो हम कोलकाता में विदेशियों की सभी प्रतिमाएं हटा देंगे। उन्होंने कहा, इंडिया का नाम बदलकर भारत किया जाएगा। जो इसे पसंद नहीं कर रहे हैं, वे देश छोड़कर जा सकते हैं।
 
राज्य से भाजपा के एक अन्य वरिष्ठ नेता राहुल सिन्हा ने कहा कि एक देश के दो नाम नहीं हो सकते और नाम बदलने का यह सही वक्त है, क्योंकि दुनियाभर के नेता जी-20 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए नई दिल्ली में मौजूद हैं।
 
तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के प्रवक्ता शांतनु सेन ने आरोप लगाया कि भाजपा असल मुद्दों से ध्यान भटकाने की कोशिश कर रही है, क्योंकि वह विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ (इंडियन नेशनल डेवलेपमेंटल इन्क्लूसिव एलायंस) से डरी हुई है। कांग्रेस के नेतृत्व में विपक्षी दलों ने अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा को चुनौती देने के लिए ‘इंडिया’ गठबंधन बनाया है।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

डोनाल्ड ट्रंप के निशाने पर क्यों है भारत? क्या मोदी-ट्रंप की दोस्ती का वक्त पूरा हो गया है?

डोनाल्ड ट्रंप को करना पड़ सकती है PM मोदी से बात, क्यों बोले अमेरिकी विशेषज्ञ

शशि थरूर ने फिर कही कांग्रेस को चुभने वाली बात, डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ को लेकर क्या बोले

देश में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, दूसरे चरण में कितनी होगी बारिश, IMD ने जताया यह अनुमान

मालेगांव ब्लास्ट केस में साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के बरी होने पर रोई उमा भारती, कहा दिग्विजय ने रची भगवा आतंकवाद की झूठी थ्योरी

सभी देखें

नवीनतम

UP : मैनपुरी में भीषण सड़क हादसा, एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत

निमिषा प्रिया की फांसी रद्द होने की खबरों का सच, विदेश मंत्रालय ने बताई हकीकत

पिछले 5 साल में सबसे ज्यादा हेलीकॉप्टर दुर्घटना किस राज्य में हुईं?

राहुल गांधी के बयान पर भाजपा ने कसा तंज, कहा- पानी की तरह बहें, बम की तरह न फटें...

भारत की सरकारी तेल कंपनियों ने रोकी रूसी कच्चे तेल की खरीद! ट्रंप की धमकी का असर या...

अगला लेख