Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

भाजपा नेता का बड़ा बयान, दूसरा कश्मीर बना पश्चिम बंगाल, हर दिन आतंकी हो रहे हैं गिरफ्तार

हमें फॉलो करें भाजपा नेता का बड़ा बयान, दूसरा कश्मीर बना पश्चिम बंगाल, हर दिन आतंकी हो रहे हैं गिरफ्तार
, बुधवार, 25 नवंबर 2020 (13:37 IST)
कोलकाता। पश्चिम बंगाल के भाजपा प्रमुख दिलीप घोष ने बुधवार को कहा कि राज्य दूसरा कश्मीर बन गया है क्योंकि यहां हर दिन आतंकवादियों को गिरफ्तार किया जा रहा है और रोजाना अवैध तरीके से बम बनाने वाली फैक्ट्रियों का भंडाफोड़ हो रहा है।
 
सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस ने इन टिप्पणियों के लिए घोष पर निशाना साधा और कहा कि वह भाजपा शासित उत्तर प्रदेश की ओर ध्यान दें, जहां कानून के शासन का अस्तित्व ही समाप्त हो गया है।
 
घोष ने बीरभूम जिले में ‘चा-चक्रा’ (चाय पर चर्चा) कार्यक्रम के दौरान कहा कि पश्चिम बंगाल दूसरा कश्मीर बन गया है। हर दिन आतंकवादियों को गिरफ्तार किया जा रहा है और हर दूसरे दिन अवैध तरीके से बम बनाने वाली फैक्ट्रियों का भंडाफोड़ हो रहा है। यहां केवल एक फैक्ट्री चल कर रही है - बम बनाने की फैक्ट्री।
 
उनके बयान पर कड़ी आपत्ति जताते हुए तृणमूल कांग्रेस ने आरोप लगाया कि घोष राज्य की छवि खराब करने की कोशिश कर रहे हैं।
 
तृणमूल कांग्रेस के नेता कुणाल घोष ने कहा, 'बाहरी लोगों की मिलीभगत से दिलीप घोष पश्चिम बंगाल की छवि खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। राज्य की स्थिति पर टिप्पणी करने से पहले, उन्हें भाजपा शासित उत्तर प्रदेश की ओर देखना चाहिए, जहां कानून के शासन का कोई अस्तित्व ही नहीं है।' (भाषा) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

एचडीएफसी का बाजार पूंजीकरण 8 लाख करोड़ के पार, यह उपलब्धि हासिल करने वालाा पहला बैंक