महाराष्ट्र में भाजपा अल्पमत सरकार बनाने के खिलाफ : मुनगंटीवार

Webdunia
गुरुवार, 7 नवंबर 2019 (16:01 IST)
मुंबई। महाराष्ट्र के वित्तमंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता सुधीर मुनगंटीवार ने गुरुवार को कहा कि उनकी पार्टी राज्य में अल्पमत सरकार बनाने के पक्ष में नहीं है। राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के साथ भाजपा प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात से पहले मुनगंटीवार ने कहा कि किसी भी दल को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व एवं स्वीकार्यता को लेकर कोई संदेह नहीं होना चाहिए।

राज्य में विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के 14 दिन बाद भी सरकार गठन को लेकर जारी गतिरोध के बीच उन्होंने कहा कि भाजपा महाराष्ट्र में अल्पमत सरकार बनाने के खिलाफ है। मुनगंटीवार ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल की अगुवाई में भाजपा प्रतिनिधिमंडल राज्यपाल से मुलाकात करने जा रहा है और 9 नवंबर को मौजूदा विधानसभा का कार्यकाल खत्म होने के बाद भाजपा के रुख के बारे में उन्हें सूचित करेगा।

मुख्यमंत्री पद साझा करने की शिवसेना की जिद पर मुनगंटीवार ने कहा, फडणवीस सिर्फ भाजपा नेता नहीं हैं, बल्कि उन्हें शिवसेना के मुख्यमंत्री के तौर पर भी देखा जाना चाहिए। उनके नेतृत्व और सभी दलों में उनकी स्वीकार्यता को लेकर किसी तरह का संदेह नहीं होना चाहिए।

मुनगंटीवार ने उन अफवाहों को भी नकार दिया कि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को राज्य का मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है। उन्होंने कहा, नितिन जी कभी महाराष्ट्र नहीं आएंगे। महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री बनना दूर-दूर तक उनके ख्वाब में नहीं होगा।

भाजपा और शिवसेना मुख्यमंत्री पद के मुद्दे पर उलझी हुई है, जिससे 24 अक्टूबर को हुए विधानसभा चुनाव के नतीजों में गठबंधन को 161 सीट मिलने के बावजूद सरकार गठन को लेकर गतिरोध बना हुआ है। दोनों दलों के सूत्रों ने बुधवार को कहा था कि दोनों सहयोगियों के बीच पिछले दरवाजे से बातचीत जारी है और कोई महत्‍वपूर्ण घोषणा की जा सकती है।
Show comments

जरूर पढ़ें

कौन हैं महरंग बलोच, जिनसे पाकिस्तानी फौज भी खाती है खौफ?

kunal kamra controversies : कुणाल कामरा कैसे बने चर्चित कॉमेडियन, विवादों से रहा है पुराना नाता

सुनिता विलियम्स की वापसी अटकी थी राजनीति के कारण

सांसदों का वेतन बढ़ा, 34 हवाई यात्राएं, 50 हजार यूनिट, जानिए आपके माननीयों और क्या-क्या मिलता है फ्री

क्या प्रेंग्नेंट है मुस्कान, टेस्ट से सामने आएगा सच, साहिल ने मांगा सरकारी वकील, जानिए कैसी बीत रही हैं दोनों की रातें

सभी देखें

नवीनतम

BJP के भाजपा का सौगात-ए-मोदी कार्यक्रम को लेकर क्या बोलीं मायावती

मेरठ में मस्जिद के बाहर पढ़ी हनुमान चालीसा, सचिन सिरोही के खिलाफ FIR

कालगणना से क्या है उज्जैन का संबंध, क्या है मुख्‍यमंत्री मोहन यादव की योजना?

दक्षिण कोरिया में जंगल में आग लगने से 24 लोगों की मौत, 1300 वर्ष पुराना बौद्ध मठ जला

राहुल गांधी ने ओम बिरला पर साधा निशाना, कांग्रेस को क्यों याद आईं सुषमा स्वराज?

अगला लेख