सीएम फडणवीस को बड़ा झटका, गोद लिए गांव में चुनाव हारी भाजपा

Webdunia
बुधवार, 18 अक्टूबर 2017 (08:42 IST)
नागपुर। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के गोद लिए हुए फेतरी गांव में ग्राम पंचायत चुनाव में ग्राम सरपंच के पद पर कांग्रेस -राकांपा समर्थित एक महिला उम्मीदवार ने जीत हासिल की है।
 
कांग्रेस-राकांपा गठबंधन की धनश्री धोमने मुख्यमंत्री द्वारा गोद लिए गए फेतरी गांव में सरपंच चुनी गई हैं। यह गांव नागपुर के पास है। भाजपा ने फेतरी ग्राम पंचायत चुनाव में नौ सीटों में पांच सीटें जीत ली।
 
भाजपा को एक और झटका लगा, जब राज्य के ऊर्जा मंत्री और नागपुर के प्रभारी मंत्री चंद्रशेखर बवनकुले के नागपुर के कोरादी में गोद लिए गांव सुरादेवी में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार सुनील दुधपचारे की जीत हुई।
 
बहरहाल फडणवीस ने सरपंच चुनाव पर मुंबई में सवालों के जवाब में कहा कि मैंने इन गांवों के लोगों से कहा था कि (गांव को गोद लेना) मेरा राजनीतिक एजेंडा नहीं है। एक गांव में अपनी रैली में मैंने ग्रामीणों से कहा भी वे अपना उम्मीदवार चुनने के लिए स्वतंत्र हैं। उधर, महाराष्ट्र में पहली बार एक ट्रांसजेंडर को ग्राम पंचायत में सरपंच चुना गया।
 
दयानदेव शंकर कांबले सोलापुर जिले के मलशिरास तहसील के तरंगफाल ग्राम पंचायत के सरपंच निर्वाचित हुए। कांबले ने छह अन्य उम्मीदवारों को परास्त किया। (भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

देश में इस साल कैसा रहेगा मानसून, क्या रहेगा अल नीनो का खतरा, IMD ने बताया किन राज्यों में होगी भरपूर बारिश

बाबा रामदेव के खिलाफ दिग्विजय सिंह ने खोला मोर्चा, शरबत जिहाद वाले बयाान पर FIR दर्ज करने की मांग

National Herald Case : सोनिया, राहुल और पित्रोदा पर मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप, नेशनल हेराल्ड मामले में ED की पहली चार्जशीट, कांग्रेस बोली- धमका रहे हैं मोदी और शाह

DU में गर्मी से बचने का देशी तरीका, प्रिसिंपल ने क्लास की दीवारों पर लीपा गोबर, छात्रसंघ अध्यक्ष बोले- अपने ऑफिस का AC हटवा लेंगी मैडम

2 दिन की तेजी से निवेशक हुए मालामाल, 18.42 लाख करोड़ रुपए बढ़ी संपत्ति, किन कंपनियों के शेयरों में रही गिरावट

सभी देखें

नवीनतम

UP : शाहजहांपुर में ससुर ने कुल्हाड़ी से प्रहार करके अपनी बहू की हत्या कर दी

क्या महाराष्‍ट्र में बंद होगी लाडकी बहिन योजना, डिप्टी CM अजित पवार ने दिया जवाब

दाबेली महाराष्ट्र की या गुजरात की, किसका दावा है सही?

जबलपुर में भाजपा नेताओं के ऑडियो पर बवाल, जैन समाज नाराज

बाइडेन का बड़ा हमला, ट्रंप ने अपने दूसरे कार्यकाल में विनाश किया

अगला लेख