BJP विधायक ने पुलिस अधीक्षक पर लगाया मारपीट का आरोप

Webdunia
बुधवार, 7 अप्रैल 2021 (22:54 IST)
प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश में प्रतापगढ़ जिले की रानीगंज सीट से भाजपा विधायक धीरज ओझा ने पुलिस अधीक्षक पर मारपीट का आरोप लगाया और विरोध जताते हुए बुधवार को वह जिलाधिकारी आवास के सामने लेट गए।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में ओझा जिलाधिकारी आवास से हाथ में फटा हुआ कुर्ता लहराते हुए चिल्लाकर बाहर निकलते और गेट के सामने लेटते नजर आ रहे हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें पुलिस अधीक्षक ने बहुत मारा-पीटा है। इस पर उनके समर्थकों ने जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। ओझा ने बताया कि वह दरअसल मतदाता सूची में गड़बड़ी के आरोप के चलते जिलाधिकारी आवास पर पहुंचे थे।

ओझा के मुताबिक, शिवगढ़ विकासखंड में दबंग लोगों के दबाव में उनके समर्थकों का नाम मतदाता सूची से काट दिया गया है। उनका आरोप है कि प्रशासन दबंग लोगों के साथ मिलकर उनके खिलाफ साजिश कर रहा है।

इस बीच, पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर ने भाजपा विधायक धीरज ओझा द्वारा लगाए गए आरोपों को निराधार करार दिया है। उन्होंने बताया कि ओझा मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप लगाकर जिला अधिकारी के खिलाफ धरने पर बैठे थे और जब उन्हें दुर्व्यवहार करने से रोका गया तो वह मारपीट का झूठा आरोप लगा रहे हैं।

जिले के रानीगंज क्षेत्र से भाजपा विधायक अभय कुमार उर्फ़ धीरज ओझा की राजनीति की शुरुआत भाजपा युवा मोर्चा से हुई थी। उसके बाद वह भाजपा के मुख्य जिला संगठन के उपाध्यक्ष बनाए गए।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Marathi row : बिहार आओ, पटक-पटककर मारेंगे, मराठी भाषा विवाद में BJP सांसद निशिकांत दुबे की राज ठाकरे को धमकी

Video : 15 फुट लंबे किंग कोबरा को 6 मिनट में महिला वन अधिकारी ने बचाया, वीडियो देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे

Chirag Paswan : बिहार में NDA की परेशानी को क्यों बढ़ा रहे हैं मोदी के 'हनुमान', कानून-व्यवस्था को लेकर नीतीश पर निशाना

Bihar : पूर्णिया में एक ही परिवार के 5 सदस्यों की हत्या, 250 लोगों ने डायन बताकर परिवार को मारा

सऊदी अरब में मृत्युदंड रिकॉर्ड स्तर पर, जानिए कितने लोगों को दी फांसी

सभी देखें

नवीनतम

YSRCP के पूर्व विधायक का तेदेपा समर्थकों पर उनके घर में तोड़फोड़ का आरोप

दिल्ली की महिलाओं को मुफ्त बस यात्रा के लिए मिलेंगे सहेली स्मार्ट कार्ड

Changur Baba : छांगुर बाबा की पूरी कहानी, धर्मांतरण का रैकेट और करोड़ों की संपत्ति, STF और ATS के चौंकाने वाले खुलासे

भारत में पहली बार डिजिटल जनगणना : अब खुद भर सकेंगे अपनी जानकारी

महाराष्ट्र विधान मंडल में बोले CJI गवई, आंबेडकर चाहते थे न्यायपालिका कार्यपालिका के हस्तक्षेप से हो मुक्त

अगला लेख