Publish Date: Sat, 04 Sep 2021 (16:24 IST)
Updated Date: Sat, 04 Sep 2021 (16:27 IST)
कोलकाता। पश्चिम बंगाल में ममता सरकार बनने के बाद से भाजपा नेताओं का टीएमसी में जाने का सिलसिला लगातार चल रहा है। कालियागंज सीट से भाजपा विधायक सौमेन रॉय शनिवार को तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गए।
शनिवार को कोलकाता में आयोजित एक कार्यक्रम में तृणमूल कांग्रेस के नेता पार्थ चटर्जी की उपस्थिति में सौमेन रॉय ने पार्टी का दामन थामा।
इससे पूर्व मंगलवार को भी भाजपा विधायक विश्वजीत दास ने टीएमसी का दामन थाम लिया था। तृणमूल कांग्रेस दास के साथ टीएमसी से जुड़ने वालों में भाजपा के काउंसलर मनोतोष नाथ भी थे।
कुछ दिनों पहले ही विष्णुपुर से भाजपा के विधायक तन्मय घोष भी टीएमसी में शामिल हो गए थे। इन दोनों विधायकों के तृणमूल में आने के साथ ही प्रदेश में भाजपा विधायकों की कुल संख्या घटकर 71 हो गई है।