rashifal-2026

विधानसभा चुनाव से पहले बंगाल में BJP को झटका, विधायक तापसी मंडल TMC में शामिल

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
सोमवार, 10 मार्च 2025 (18:05 IST)
BJP MLA joins TMC : पश्चिम बंगाल के हल्दिया से भारतीय जनता पार्टी (BJP) की विधायक एवं नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी की करीबी सहयोगी तापसी मंडल सोमवार को राज्य में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गईं। मंडल के तृणमूल कांग्रेस में शामिल होने के फैसले से न केवल पूर्वी मेदिनीपुर में भाजपा को झटका लगा है बल्कि पार्टी के विधायक दल को भी इससे नुकसान होगा क्योंकि राज्य में अगले साल की शुरुआत में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए उन्हें महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई थी। पश्चिम बंगाल में 2021 के विधानसभा चुनावों से पहले अधिकारी द्वारा तृणमूल से भाजपा में शामिल हो जाने के बाद मंडल भी भाजपा में शामिल हो गई थीं।
 
पूर्व मेदिनीपुर अधिकारी का गढ़ माना जाता है और यहां बंदरगाह शहर हल्दिया स्थित है। वह राज्य के ऊर्जा मंत्री अरूप बिस्वास की उपस्थिति में कोलकाता स्थित तृणमूल कांग्रेस के मुख्यालय में पार्टी में शामिल हुईं। मंडल ने बार-बार पार्टी बदलने के अपने फैसले को सही ठहराते हुए कहा, मैंने मुख्यमंत्री की विकासात्मक पहल का हिस्सा बनने का फैसला किया है।
ALSO READ: पश्चिम बंगाल में बीते 6 महीने में 6 दुष्कर्मियों और हत्यारों को मृत्युदंड
मंडल ने कांग्रेस समर्थित मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के उम्मीदवार के रूप में 2016 में हल्दिया सीट से चुनाव जीता था। पश्चिम बंगाल में 2021 के विधानसभा चुनावों से पहले अधिकारी द्वारा तृणमूल से भाजपा में शामिल हो जाने के बाद मंडल भी भाजपा में शामिल हो गई थीं। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

विपक्ष ने उठाई संसद में SIR पर चर्चा की मांग, क्या बोली सरकार

गैंगस्टर से टेरर मॉड्यूल का भंडाफोड़, दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की गिरफ्त में 3 आतंकी

सामुहिक विवाह सम्मेलन में CM मोहन यादव के बेटे अभिमन्यु की शादी (देखिए फोटो)

शशि थरूर बोले, अगर इमरान खान की मौत की पुष्‍टि होती है तो यह बड़ी त्रासदी होगी

दिल्ली प्रदूषण से किरण बेदी चिंतित, शेयर किया प्लान, पीएम मोदी से क्यों मांगी माफी?

सभी देखें

नवीनतम

जीवन के हर चरण में महिलाओं की मददगार बनी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की फ्लैगशिप योजनाओं से मिली प्रदेश में युवा उद्यमिता को नई रफ्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में रोजगार और कौशल विकास की बदली तस्वीर

धर्मांतरण और नशे के जरिए फिर हमला करेंगे विदेशी, हमें सतर्क रहना होगा : CM योगी

उत्तराखंड में CM पुष्कर सिंह धामी के प्रयासों पर PM मोदी ने 'मन की बात' में लगाई मुहर

अगला लेख