भाजपा सांसद मनोज तिवारी की कार पर हमला

Webdunia
शुक्रवार, 17 फ़रवरी 2017 (09:05 IST)
मुंबई। भाजपा नेता एवं अभिनेता मनोज तिवारी की कार पर गुरुवार शाम अज्ञात लोगों ने हमला किया और उन्हें चुनाव प्रचार से दूर रहने की चेतावनी दी।
 
मुंबई भाजपा के महासचिव अमरजीत मिश्रा ने बताया कि यह घटना शाम पांच बजे की है जब दिल्ली भाजपा प्रमुख अंधेरी स्थित आवास से निकलने वाले थे। मिश्रा ने कहा कि उनकी कार पर एक पत्थर फेंका गया जिस पर एक कागज लिपटा हुआ था। कागज पर लिखा था 'अभी तो कांच तोड़ा है, ज्यादा प्रचार करोगे तो मुंह तोड़ देंगे।'
 
उन्होंने बताया कि इस संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी। साथ ही शहर की जनता घटना को अंजाम देने वालों को सबक सिखाएगी। यहां नगर निकाय चुनाव 21 फरवरी को हैं। तिवारी चुनाव प्रचार के लिए बुधवार से यहां पर हैं और चुनावी रैलियां कर रहे हैं। मिश्रा ने किसी पार्टी का नाम लिए बिना कहा कि यह हमला विपक्षी खेमे में भय और चिंता को दिखाता है।
 
तिवारी ने शाम को साकीनाका में एक रैली में इस घटना का जिक्र करते हुए कहा कि मैं नरेन्द्र मोदी की सेना का सैनिक हूं, मैं किसी भी तरह से डरने वाला नहीं हूं। (भाषा) 

Show comments

जरूर पढ़ें

अंग्रेजी को लेकर शाह और राहुल के बीच क्‍यों उठा विवाद, क्‍या है भाषा को लेकर पूरा मामला?

1 लाख की गाड़ी के नंबर की कीमत 14 लाख, क्या है इस No की खूबी

यूपी में भाजपा मिशन 2027 में जुटी, टिकट के दावेदारों की तैयार होगी गोपनीय रिपोर्ट

ईरान में फंसी छत्तीसगढ़ की लड़की, पिता ने मोदी सरकार से लगाई यह गुहार

महाराष्ट्र के मंत्री पुत्र ने लगाई होटल की बोली, नहीं कर पाए राशि जमा, फिर क्या हुआ...

सभी देखें

नवीनतम

IndiGo फ्लाइट से आया Mayday मैसेज, कम था फ्यूल, अटकी 168 यात्रियों की सांसें, फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग

एप्पल, फेसबुक, गूगल, टेलीग्राम के 16 अरब यूजरनेम और पासवर्ड लीक, बचना है तो तुरंत यह करें

चुनाव आयोग पर फिर भड़के राहुल गांधी, बोले- सबूत मिटा रहे, EC ने दिया यह जवाब

Nitin Gadkari : असली फिल्म अभी आना बाकी, नितिन गडकरी ने किया 2029 के आम चुनाव के प्लान का खुलासा

EV Chetak 3001 : आ गया सबसे सस्ता ईवी बजाज, जानिए क्या हैं फीचर्स

अगला लेख