भाजपा ने मणिपुर में भी सरकार बनाने के लिए पत्ते खोले

Webdunia
रविवार, 12 मार्च 2017 (23:51 IST)
इंफाल। मणिपुर की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) इकाई  ने नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) के चार विधायकों और तृणमूल कांग्रेस के एकमात्र विधायक के समर्थन का दावा किया है। 
              
भाजपा के वरिष्ठ नेता राममाधव ने इन पांचों विधायकों के साथ आज एक होटल में संवाददाता सम्मेलन में कहा कि भाजपा के पास सरकार बनाने का अब अच्छा मौका हैं।
        
वहीं नागा पीपुल्स फ्रंट (एनपीएफ) के चार विधायकों ने भी भाजपा को समर्थन देने का वादा किया है। इस तरह भाजपा के पास अब 30 विधायकों का समर्थन हो जाएगा। इसके बावजूद भी भाजपा को सरकार बनाने के लिए अभी एक और विधायक का समर्थन जुटाना है।
       
इस बीच कांग्रेस विधायक वार्इ सुरचंद्रन ने आज भाजपा पर जिरिबाम से एकमात्र निर्दलीय विधायक असुदुद्दीन को तुलीहाल अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे से अगवा करने का आरोप लगाया है। 
 
उन्होंने कहा कि विधायक ने कांग्रेस को समर्थन देने को लेकर आश्वस्त किया था और वह मंत्री मोहम्मद नासीर के साथ हवाई मार्ग से इंफाल आए थे। उन्होंने कहा कि केंद्रीय ओद्यौगिक सुरक्षा बल (सीआइएसएफ) के जवानों ने  असुद्दीन को हवाई अड्डे पर रोक लिया और उन्हें किसी अज्ञात जगह पर ले गए। (वार्ता)
Show comments

एमवीए को लोकसभा चुनाव में मिली जीत अंत नहीं, शुरुआत है : उद्धव ठाकरे

Melodi : मेलोनी के वायरल वीडियो पर आया PM मोदी का रिएक्शन, अब बनी मेलोडी टीम

Multiple Sim होने पर लगेगा चार्ज, ऐसे दावों पर क्या बोला TRAI

अभिषेक बनर्जी ने साधा BJP पर निशाना, कहा- चुनाव ने अहंकार मिट्टी में मिला दिया

3 साल में 47% भारतीयों से हो चुकी है वित्तीय धोखाधड़ी, सर्वे रिपोर्ट में हुआ खुलासा

प्यासी दिल्ली पर गरमाई सियासत, AAP-BJP आमने-सामने

EVM को अनलॉक करने के लिए OTP की जरूरत नहीं, ECI ने अखबार को जारी किया नोटिस, पढ़िए क्या है पूरा मामला

NCERT किताबों से हटा Babri Masjid का जिक्र, अयोध्या विवाद भी 2 पेज में सिमटा, गुजरात दंगों के संदर्भों को भी हटाया

क्या EVM हैक हो सकती है, ECI ने राहुल गांधी के आरोपों का दिया जवाब

क्‍या अडाणी समूह को मिलने जा रही करोड़ों की धारावी वाली जमीन? क्या है सच

अगला लेख